फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   era mid-size SUVs changed: Sunroofs airbags now available base model itself these 5 best value-for-money cars

बदला मिड-साइज एसयूवी का दौर: अब बेस मॉडल में ही मिल रहे सनरूफ और एयरबैग्स, ये हैं 5 सबसे वैल्यू फॉर मनी कारें

Fri, 13 Feb 2026 06:41 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 13 Feb 2026 06:41 PM IST
सार

Best Value for Money SUV: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अब बेस मॉडल का मतलब कम फीचर्स नहीं रहा। कुछ दिग्गज कंपनियां एंट्री-लेवल वेरिएंट में ही छह एयरबैग्स, ईएससी, टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स दे रही हैं। इससे खरीदारों को कम कीमत में ज्यादा वैल्यू मिल रही है। जानें इनके बारे में विस्तार से........
 

विज्ञापन
era mid-size SUVs changed: Sunroofs airbags now available base model itself these 5 best value-for-money cars
किया सेल्टोस एचटीई - फोटो : kia.com

विस्तार

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव आया है। अब आपको 10.25-इंच की स्क्रीन या 6 एयरबैग्स के लिए 18-20 लाख खर्च करने की जरूरत नहीं है। कंपनियां अब अपने शुरुआती वेरिएंट्स (Base Variants) को ही इतना लोडेड बना रही हैं कि मिड-लेवल खरीदारों की जरूरतें वहीं पूरी हो रही हैं। आइए जानते हैं उन 5 एसयूवी के बारे में जो वैल्यू फॉर मनी का नया पैमाना सेट कर रही हैं।

विज्ञापन


किया सेल्टोस एचटीई: सुरक्षा और तकनीक का बेजोड़ तालमेल

  • किया सेल्टोस का एचटीई वेरिएंट उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बजट में हाई-टेक फीचर्स चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब दस लाख है, लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाओं की लिस्ट काफी लंबी है। सुरक्षा के लिहाज से कंपनी ने इसमें कंजूसी नहीं की है। आपको इसके बेस मॉडल से ही 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग (TPMS) और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं।
  • विज्ञापन
  • इंटीरियर की बात करें तो 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और 12-इंच का डिजिटल क्लस्टर इसे अंदर से एक लग्जरी कार जैसा लुक देते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे लंबी यात्रा के लिए आरामदायक बनाते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़े: भारत में ट्रकों के लिए नए सुरक्षा नियम: 2027-28 से अनिवार्य होंगे ऑटो-ब्रेकिंग और फटीग डिटेक्शन सिस्टम

 

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट: बेस मॉडल में सनरूफ का जलवा

  • स्कोडा अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है, लेकिन आने वाली कुशाक फेसलिफ्ट के क्लासिक प्लस ट्रिम ने सबको चौंका दिया है। आमतौर पर सनरूफ जैसे फीचर्स मिड या टॉप वेरिएंट में मिलते हैं, लेकिन स्कोडा इसे बेस वेरिएंट से ही ऑफर कर रही है।
  • इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ-साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे बाहर से देखने पर बेस मॉडल जैसा बिल्कुल नहीं दिखाते। सेफ्टी के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और छह एयरबैग्स जैसे एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं।

मारुति सुजुकी विक्टोरिस: भरोसे के साथ आधुनिक फीचर्स

  • मारुति की नई विक्टोरिस एलएक्सआई की कीमत करीब दस लाख से शुरू होती है और ये उन खरीदारों को टारगेट करती है जो वैल्यू-फॉर-मनी ढूंढ रहे हैं। इसमें पुश-बटन स्टार्ट या स्टॉप और ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो इस रेंज की कारों में अक्सर गायब रहती हैं।
  • इसके अलावा, 7-इंच का टचस्क्रीन और वॉइस असिस्टेंट की सुविधा ड्राइविंग को आसान बनाती है। सुरक्षा के लिए मारुति ने इसमें एबीएस साथ ब्रेक असिस्ट और स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स को स्टैंडर्ड रखा है, जो इसे परिवार के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनाता है।

ये भी पढ़े: Road Safety: हर दिन छह से अधिक मौतें, गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं में तेज इजाफा, सड़क सुरक्षा पर सवाल
 

फॉक्सवैगन टाइगन: प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव अब बजट में

  • जर्मन इंजीनियरिंग की शौकीनों के लिए VW टाइगन का कंफर्टलाइन ट्रिम एक शानदार एंट्री पॉइंट है। ये भी लगभग दस लाख की कीमत पर आने वाली एसयूवी बेस लेवल से ही काफी प्रीमियम अहसास देती है। इसमें 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM यानि की आउटसाइड रियर व्यू मिरर मिलते हैं।
  • सेफ्टी के मामले में फॉक्सवैगन ने कोई समझौता नहीं किया है, इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका क्लीन और यूरोपियन डिजाइन उन लोगों को बहुत पसंद आता है जो सादगी और क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं।

एमजी एस्टर: सबसे किफायती और लग्जरी इंटीरियर वाली एसयूवी

  • एमजी एस्टर (स्प्रिंट ट्रिम) इस सेगमेंट की सबसे सस्ती एसयूवी में से एक है। हालांकि यह बेस मॉडल है, लेकिन एमजी का सिग्नेचर सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री इसे अंदर से बहुत महंगा अहसास कराती है।
  • अगर आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जिसका केबिन दिखने में आलीशान हो और जेब पर भी भारी न पड़े, तो एस्टर का यह शुरुआती वेरिएंट एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed