फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   electric scooter essential tips to protect from rainy season

Electric Scooter: बारिश में इस तरह रखेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर का ध्यान तो कभी नहीं होना पड़ेगा परेशान

Sat, 06 Jul 2024 05:18 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। ऐसे में बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर को संभालकर रखना जरूरी है। अगर बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर में पानी चला गया तो फिर मोटा खर्चा उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
electric scooter essential tips to protect from rainy season
Electric Scooter - फोटो : Freepik

विस्तार

बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में इजाफा देखने को मिला है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। देश में मानसून का मौसम लगभग पहुंच चुका है, ऐसे में वाहनों का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं तो बारिश में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर ऐसा न किया तो इलेक्ट्रिक वाहन में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर की सफाई

बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटर का खास ध्यान रखें। बारिश के दौरान थोड़े-थोड़े समय पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की साफ-सफाई जरूर करें, ताकि गंदगी या फिर कोई और चीज आसानी से साफ हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में जाने से बचें

मानसून के दौरान कभी भी बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते वक्त बारिश आ जाए तो बिना देरी किए इलेक्ट्रिक स्कूटर को किसी साइड पर लगाएं और बारिश के पानी से बचाने की कोशिश करें। स्कूटर को सुरक्षित जगह पर पार्क करें। 

विज्ञापन

बैटरी को करें कवर

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। अगर कभी बहुत जरूरी काम से बारिश में जाना पड़ें तो कोशिश करें कि स्कूटर की बैटरी पूरी तरह से ढकी हुई हो, ताकि स्कूटर को किसी तरह का नुकसान न हो। स्कूटर की बैटरी को सुरक्षित करने के लिए किसी वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ऐसा संभव नहीं है तो किसी मोटी पन्नी से बैटरी को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके साथ ही बैटरी को नियमित समय पर चेक करते रहना चाहिए। 

ब्रेक और टायरों की जांच

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर के ब्रेक्स पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में कभी बारिश में से स्कूटर को चलाकर आए तो एक बार वाहन के ब्रेक को चेक करें। अगर ब्रेक में किसी तरह की दिक्कत लगती है तो उसे ठीक करवाएं। वाहन के टायरों पर किसी तरह का छेड या फिर लीकेज नहीं होना चाहिए। बारिश के दौरान टायर सही ढंग से अपनी ग्रिप नहीं बना पाते हैं, ऐसे में कई बार हादसा हो जाता है। ऐसे में टायरों की समय-समय पर जांच करें।

लाइट्स और इंडीकेटर

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की सभी लाइट्स और इंडीकेटर सही से काम करें, यह काफी जरूरी है। बारिश के दौरान कई बार इन लाइट्स में पानी चला जाए तो एक बार इन लाइट्स को चेक करें। यह चेक करें कि स्कूटर की सभी लाइट्स और इंडीकेटर पानी से भीगने के बाद भी काम कर रहे हैं या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed