फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Double Decker Bus Mumbai BEST is procuring 900 AC electric double-decker buses for Mumbai says Aditya Thackeray Maharashtra Minister

Electric Bus: BEST मुंबई के लिए खरीदेगी 900 एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें, आदित्य ठाकरे का एलान

Thu, 27 Jan 2022 07:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 07:08 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे का कहना है कि BEST (बेस्ट) मुंबई के लिए 900 एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें खरीद रही है।

विज्ञापन
Electric Double Decker Bus Mumbai BEST is procuring 900 AC electric double-decker buses for Mumbai says Aditya Thackeray Maharashtra Minister
Electric Double Decker Bus Mumbai BEST - फोटो : Twitter/AUThackeray

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे का कहना है कि BEST (बेस्ट) मुंबई के लिए 900 एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें खरीद रही है। ठाकरे ने कहा, "जैसा कि हम अपने BEST बेड़े को आखिरकार 10,000 इलेक्ट्रिक / स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन बसों तक बढ़ा रहे हैं, हमारा लक्ष्य ज्यादातर डबल-डेकर बसें शामिल करना है।" 
विज्ञापन


3,600 करोड़ रुपये की लागत
Brihanmumbai Electric Supply & Transport (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई और ट्रांसपोर्ट) (BEST) (बेस्ट) नगर निगम का हिस्सा है। इससे पहले बेस्ट कमेटी ने मंगलवार को मुंबई के लिए 900 एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों को 12 साल के लिए वेट-लीज पर खरीदने के अनुबंध को मंजूरी दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस परियोजना पर 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन


992 करोड़ रुपये हुए मंजूर
राज्य सरकार पहले ही इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए महाराष्ट्र स्वच्छ वायु परियोजना के तहत बेस्ट को 992 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है, और इस पैसे का इस्तेमाल शुरू में डबल डेकर की खरीद के लिए किया जाएगा। बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने कहा कि इस साल 225 डबल डेकर की पहली खेप आने की उम्मीद है, 225 बसों का अगला जत्था मार्च 2023 तक और बाकी 450 जून 2023 तक आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसाफिरों को होगा फायदा
इस समय, मुंबई में 48 नियमित डबल डेकर बसें हैं। चंद्रा ने कहा, "900 नए एसी डबल डेकर की खरीद, जो पर्यावरण के अनुकूल होगी, यह सुनिश्चित करेगी कि ये मशहूर बसें एक दशक से अधिक समय तक सड़कों पर रहेंगी। यह न सिर्फ बेड़े में बढ़ोतरी करेगा, बल्कि हमारी सवारियों में भी सुधार करेगा और व्यस्त समय के दौरान कार्यालय जाने वालों की भीड़ को कम करेगा।" 


निविदा की जांच की मांग उठी
समिति में भाजपा सदस्यों ने परियोजना मंजूरी का विरोध किया था। पैनल सदस्य सुनील गणाचार्य ने इसे लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "निविदा 200 डबल डेकर के लिए मंगाई गई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 400 हो गया और आज, हमें 900 बसों की खरीद के बारे में सूचित किया गया है। हमें यह जांच करना होगा कि संख्या बढ़ाने के दौरान क्या निविदा नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसके अलावा, क्या बेस्ट अगले 12 वर्षों में लीज रेंट और ओवरहेड्स के लिए 3,600 करोड़ रुपये का खर्च वहन करने के लिए तैयार है?"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed