फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Cycle Safety Tips: Keep these safety tips in mind while riding an electric bicycle

Electric Cycle Safety Tips: इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते समय इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, जानें डिटेल

Thu, 11 Apr 2024 08:21 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 08:21 PM IST
सार

बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रिक साइकिल उपलब्ध हैं।  एक साधारण पैडल वाली ई-साइकिल है और दूसरी ओर पूरे सस्पेंशन के साथ आने वाली ई-साइकिल। मगर आप जरूरत के हिसाब से अपने लिए ई-साइकिल का चुनाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Electric Cycle Safety Tips: Keep these safety tips in mind while riding an electric bicycle
Electric Cycle Safety Tips - फोटो : iStock

विस्तार

इलेक्ट्रिक साइकिल की बीते कुछ सालों में काफी तेजी से मांग बढ़ी है। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यहां बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत काफी ज्यादा होती है, ऐसे में इसका रखरखाव सही ढंग से करना जरूरी है। साथ ही, अगर आप इलेक्ट्रिक साइकिल के साथ शुरुआत करने जा रहे हैं तो इसके इस्तेमाल के दौरान आपको कुछ सेफ्टी टिप्स की भी जानकारी होनी चाहिए। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदते वक्त रखें ध्यान

इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदते वक्त हमेशा एक प्रतिष्ठित कंपनी की ई-साइकिल ही खरीदें। किसी भी लोकल या फिर घटिया गुणवत्ता वाली ई-साइकिल खरीदने से बचें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वह सभी मानकों पर सही उतरती हो, ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई परेशानी नहीं आए। इसके अलावा अवैध रुप से बनाई गई ई-साइकिल के जाल में न फंसे, क्योंकि इससे राइडर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही तरह की इलेक्ट्रिक साइकिल चुनें

आपको बता दें कि बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रिक साइकिल उपलब्ध हैं। एक साधारण पैडल वाली ई-साइकिल होती है। और दूसरी पूरे सस्पेंशन के साथ आने वाली ई-साइकिल। मगर आप जरूरत के हिसाब से अपने लिए ई-साइकिल का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप सही प्रकार की ई-साइकिल चुनेंगे तो आपकी यात्रा आनंदभरी और सुरक्षित भी रहेगी। 

विज्ञापन

एक शांत और सुरक्षित स्थान पर करें अभ्यास

अगर आप ई-साइकिल के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हैं तो आप एक साफ-सुथरी और शांत जगह पर ई-साइकिल के साथ उसे चलाने का अभ्यास कर सकते हैं। आप धीरे-धीरे ई-साइकिल के सिस्टम को समझकर अपनी राइडिंग क्षमता को बेहतर कर सकते हैं। 

सड़क के नियमों को समझें

अगर आप अपनी ई-साइकिल के साथ पूरी तरह से तैयार हो गए हैं तो आप सड़क पर उतर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले आपको सड़क सुरक्षा के नियमों को अच्छे से समझना होगा। सड़क पर हमेशा ई-साइकिल को एक तय रफ्तार से चलाएं। साथ ही सड़क पर दूसरे लोगों के लिए हमेशा सिग्नल देते रहे। ऐसा करके आप अपनी और सड़क पर अन्य लोगों की जान को सुरक्षित रख पाएंगे। 

सफर को बनाएं सुरक्षित

ई-साइकिल चलाते समय हमेशा ध्यान रखें कि आपने खुद को ढंग से सुरक्षित किया हो। साथ ही ई-साइकिल के उपकरण सही से काम कर रहे हो। किसी अंधेरे वाली जगह पर जाने से पहले उसकी जानकारी अपने पास रखें। साथ ही ये सुनिश्चित करें कि ई-साइकिल में आगे और पीछे की ओर अच्छी रोशनी आ रही हो। ऐसा करने पर हादसों को रोकने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed