{"_id":"59cb209f4f1c1b6f548b4a75","slug":"electric-car-maker-tesla-talks-with-government-to-enter-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक कार के लिए मशहूर अमेरिकी कंपनी Tesla भारत में करने जा रही एंट्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इलेक्ट्रिक कार के लिए मशहूर अमेरिकी कंपनी Tesla भारत में करने जा रही एंट्री
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
सरकार के इस सपने को साकार करने में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla बड़ा योगदान कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सरकार का कहना है कि 2030 तक देश में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का दौर होगा। हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दोहराया था कि साल 2030 तक भारत के सभी नए वाहनों को 100 फीसद इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। सरकार के इस सपने को साकार करने में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla बड़ा योगदान कर सकती है। टेस्ला के को-फाउंडर एलोन मस्क ने कुछ समय पहले ही एक साथ किए गए कई ट्वीट में यह बात साफ कर दी थी। उन्होंने बताया था कि टेस्ला अपनी कारें भारत में लॉन्च करेगा। हालांकि ऐसा कब तक होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
पढ़ें: लॉन्चिंग के बाद से 20 लाख लोगों ने खरीदी ये कार, आप भी जानिए खासियत
अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेस्ला ने भारतीय सरकार से बातचीत शुरू भी कर दी है। टेस्ला भारत में सिंगल-ब्रांड रिटेल रूट के जरिए एंट्री करना चाहता है। सिंगल-ब्रांड रिटेल रूट में 30 फीसदी सामान की खरीद भारत से करना अनिवार्य है। कंपनी ने भारतीय सरकार को पत्र लिखकर सिंगल-ब्रांड रिटेल विंडो के जरिए भारत में एंट्री करने की बात कही है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही एलोन मस्क ने भारत में ऊंचे आयात शुल्क का जिक्र किया था। जिसके बाद यह रिपोर्ट भी सामने आई थी कि टेस्ला भारत सरकार से आयात शुल्क कम करने को लेकर बात कर रही है। 15 जून को एलोन ने ट्वीट किया था, "वह भारत सरकार के साथ आयात शुल्कों में अस्थाई राहत के लिए बातचीत कर रहे हैं जब तक कि वह एक स्थानीय कारखाना नहीं स्थापित कर लेते।" बता दें कि ना सिर्फ भारतीय ग्राहक, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक टेस्ला को भारत में देखना चाहते हैं। पीएम मोदी ने 2015 में टेस्ला के हेडक्वार्टर का दौरा भी किया था।