फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Bike Comparison, Ola Roadster X+ vs Revolt RV BlazeX

EV Bikes: पेट्रोल का झंझट खत्म, ये हैं 501 किमी तक चलने वाली भारत की बाइक्स, जानें आपके लिए कौन-सी है बेस्ट

Sat, 25 Jul 2026 07:21 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 07:21 AM IST
सार

Best Electric Bike India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, खासकर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। कम रनिंग कॉस्ट और बेहद कम मेंटेनेंस खर्च की वजह से अब कई लोग पेट्रोल बाइक की बजाय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक बाइक लेने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए चार इलेक्ट्रिक बाइक्स की रेंज, बैटरी, टॉप स्पीड, फीचर्स और कीमत की पूरी तुलना, ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।
 

विज्ञापन
Electric Bike Comparison, Ola Roadster X+ vs Revolt RV BlazeX
इलेक्ट्रिक बाइक्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Electric Bike Range: अब बाजार में ऐसी कई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं, जो शानदार रेंज के साथ आधुनिक फीचर्स भी देती हैं। अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं, जो एक बार चार्ज होने पर लंबी दूरी तय करे और चलाने का खर्च भी कम हो, तो यह जानकारी आपके काम की है। यहां हम आपको ओला, रिवोल्ट, कोमाकी और मैटर की चार ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी रेंज और फीचर्स के कारण चर्चा में हैं।
विज्ञापन


ओला रोडस्टर X+
रेंज के मामले में यह बाइक इस लिस्ट में सबसे आगे मानी जा रही है।
  • बैटरी और रेंज: यह मॉडल 4.5kWh और 9.1kWh जैसे दो बैटरी ऑप्शंस में आता है। इसका 9.1kWh बैटरी पैक सिंगल फुल चार्ज पर 501 किमी (IDC) तक की अभूतपूर्व रेंज प्रदान करता है।
  • विज्ञापन
  • मोटर और स्पीड: इसमें 11kW की पीक मोटर दी गई है। यह बाइक केवल 2.7 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 125 kmph है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब1,04,022 रखी गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

रिवोल्ट RV ब्लेजX
स्मार्ट फीचर्स और रिमूवेबल बैटरी टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है:
  • बैटरी और चार्जिंग: इसमें 3.2kWh की रिमूवेबल यानी निकालने योग्य बैटरी लगी है, जो फास्ट चार्जर की मदद से मात्र 80 मिनट में 70-80% तक चार्ज हो जाती है।
  • रेंज और परफॉर्मेंस: इस स्मार्ट बाइक की क्लेम्ड रेंज 150 किमी है। इसमें 4kW की मोटर मिलती है और इसकी टॉप-स्पीड 85 kmph है। कीमत की बात करें तो यह आपको करीब 1,19,990 रुपये तक मिल सकता है।

कोमाकी रेंजर
क्रूजर लुक और कम्फर्टेबल राइड की तलाश करने वाले राइडर्स के लिए यह एक अनोखा मॉडल है:
  • बैटरी और रेंज: यह एक इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है, जिसमें 3.6kWh का बैटरी पैक दिया गया है। फुल चार्ज होने पर यह 250 किमी तक का सफर तय कर सकती है।
  • चार्जिंग टाइम: इसकी बैटरी को 0 से 90% तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
  • मुख्य फीचर्स: इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑनबोर्ड नेविगेशन और टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। जो कि आपको करीब 1,31,499 रुपये तक पड़ सकती है।

मैटर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
हाई-टेक फीचर्स और स्पॉटी लुक्स के साथ आने वाली यह एक प्रीमियम बाइक है:
  • मॉडल और परफॉर्मेंस: यह बाइक दो वेरिएंट्स 5000 और 5000+ में उपलब्ध है। दोनों में 10kW की मोटर लगी है, जो बाइक को 6 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंचा देती है।
  • रेंज: एक बार फुल चार्ज करने पर यह 172 किमी (IDC) की रेंज देती है।
  • एडवांस्ड फीचर्स: केबिन या कंसोल में 7-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, इन-बिल्ट नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल कनेक्टिविटी जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब1,83,308 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed