फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Drunk Driving in Pimpri Chinchwad Pune youth rams SUV into barricade Four injured

Drunk Driving: पुणे में नशे में धुत युवक ने बैरिकेड से टकराई एसयूवी, दुर्घटना में चार घायल

Fri, 14 Jun 2024 03:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

पुणे में एक 21 वर्षीय नशे में धुत युवक द्वारा चलाए जा रहे एक एसयूवी दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसके बाद वाहन का एक पहिया  निकल गया और उसने पुणे में एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Drunk Driving in Pimpri Chinchwad Pune youth rams SUV into barricade Four injured
Representative Image - फोटो : Freepik

विस्तार

पुणे में एक 21 वर्षीय नशे में धुत युवक द्वारा चलाए जा रहे एक एसयूवी दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसके बाद वाहन का एक पहिया  निकल गया और उसने पुणे में एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना पिंपरी चिंचवड़ इलाके के जगताप डेयरी चौक पर हुई। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया, "यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।"

शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वाहन चला रहे युवक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसने एक बैरिकेड को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंपरी चिंचवड़ के सहायक पुलिस आयुक्त विशाल हीरे ने बताया कि टक्कर के कारण एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) का एक पहिया निकल गया और उसने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए।" 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवक पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लगभग एक महीने पहले, पुणे के कल्याणी नगर इलाके में पोर्शे कार की दोपहिया वाहन से टक्कर में दो टेक पेशेवरों की मौत गई थी। पुलिस के दावे के अनुसार, पोर्शे को 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था, और शराब के नशे में धुत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed