{"_id":"620f3de9f7eebb553d0a316f","slug":"driver-drowsiness-alert-system-road-safety-nagpur-driver-develops-alarm-device-to-caution-drivers-against-sleep-while-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर ये डिवाइस करेगी अलार्म, नागपुर के इस शख्स ने बनाया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मिसाल: ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर ये डिवाइस करेगी अलार्म, नागपुर के इस शख्स ने बनाया
Fri, 18 Feb 2022 12:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:04 PM IST
सार
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए वाहन चालक को काफी अलर्ट रहने की जरूरत होती है। थकान की वजह से कई बार ड्राइवर को झपकी आ जाती है। और यह स्थिति कई बार जानलेवा हादसों को दावत देती है।
विज्ञापन
Drowsiness Alert System
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए वाहन चालक को काफी अलर्ट रहने की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर लंबी दूरी की यात्रा है या फिर रात के समय गाड़ी चला रहे हैं तो ड्राइवर को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि थकान की वजह से कई बार ड्राइवर को झपकी आ जाती है। और यह स्थिति कई बार जानलेवा हादसों को दावत देती है।
हाल के दिनों में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों में ड्राइवर को नींद आने पर अलर्ट करने वाले सिस्टम की पेशकश की है। लेकिन यह फीचर काफी महंगी गाड़ियों में मिलती है। ऐसे में नागपुर के एक ड्राइवर ने एक ऐसा उपकरण बनाया है जो वाहन चलाते समय सो जाने पर ड्राइवर को सावधान करने के लिए कंपन के साथ-साथ अलार्म बजाता है।
कैसा है यह उपकरण
वाहन चलाते समय डिवाइस को कान के पीछे पहना जाता है। इस डिवाइस में एक सेंसर, 3.6-वोल्ट बैटरी और ऑन-ऑफ स्विच होता है। जब ड्राइवर का सिर स्टीयरिंग व्हील की ओर 30 डिग्री झुक जाता है तो अलार्म डिवाइस वाइब्रेट करना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
ऐसे मिली प्रेरणा
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, इस डिवाइस के ड्राइवर और डेवलपर गौरव सावलाखे ने कहा, "मैं हाल ही में नींद के कारण रात में गाड़ी चलाते समय लगभग एक दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसलिए मैंने एक ऐसा उपकरण बनाने के बारे में सोचा जो ड्राइविंग करते समय किसी के सोने पर अलर्ट देता हो ताकि दुर्घटना टल जाए।"
ऐसे करता है काम
उन्होंने कहा, "अगर हम गाड़ी चलाते समय सो जाते हैं और हमारा सिर 30 डिग्री के कोण पर झुक जाता है, तो डिवाइस से एक अलार्म बज जाता है, जो ड्राइवर को जगाने के लिए कंपन भी करता है।"