फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Driver Drowsiness Alert System Road Safety Nagpur driver develops alarm device to caution drivers against sleep while driving

मिसाल: ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर ये डिवाइस करेगी अलार्म, नागपुर के इस शख्स ने बनाया

Fri, 18 Feb 2022 12:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 12:04 PM IST
सार

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए वाहन चालक को काफी अलर्ट रहने की जरूरत होती है। थकान की वजह से कई बार ड्राइवर को झपकी आ जाती है। और यह स्थिति कई बार जानलेवा हादसों को दावत देती है।

विज्ञापन
Driver Drowsiness Alert System Road Safety Nagpur driver develops alarm device to caution drivers against sleep while driving
Drowsiness Alert System - फोटो : For Reference Only

विस्तार

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए वाहन चालक को काफी अलर्ट रहने की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर लंबी दूरी की यात्रा है या फिर रात के समय गाड़ी चला रहे हैं तो ड्राइवर को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि थकान की वजह से कई बार ड्राइवर को झपकी आ जाती है। और यह स्थिति कई बार जानलेवा हादसों को दावत देती है। 
विज्ञापन


हाल के दिनों में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों में ड्राइवर को नींद आने पर अलर्ट करने वाले सिस्टम की पेशकश की है। लेकिन यह फीचर काफी महंगी गाड़ियों में मिलती है। ऐसे में नागपुर के एक ड्राइवर ने एक ऐसा उपकरण बनाया है जो वाहन चलाते समय सो जाने पर ड्राइवर को सावधान करने के लिए कंपन के साथ-साथ अलार्म बजाता है।
विज्ञापन


कैसा है यह उपकरण
वाहन चलाते समय डिवाइस को कान के पीछे पहना जाता है। इस डिवाइस में एक सेंसर, 3.6-वोल्ट बैटरी और ऑन-ऑफ स्विच होता है। जब ड्राइवर का सिर स्टीयरिंग व्हील की ओर 30 डिग्री झुक जाता है तो अलार्म डिवाइस वाइब्रेट करना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिली प्रेरणा
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, इस डिवाइस के ड्राइवर और डेवलपर गौरव सावलाखे ने कहा, "मैं हाल ही में नींद के कारण रात में गाड़ी चलाते समय लगभग एक दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसलिए मैंने एक ऐसा उपकरण बनाने के बारे में सोचा जो ड्राइविंग करते समय किसी के सोने पर अलर्ट देता हो ताकि दुर्घटना टल जाए।"


ऐसे करता है काम
उन्होंने कहा, "अगर हम गाड़ी चलाते समय सो जाते हैं और हमारा सिर 30 डिग्री के कोण पर झुक जाता है, तो डिवाइस से एक अलार्म बज जाता है, जो ड्राइवर को जगाने के लिए कंपन भी करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed