{"_id":"68b301ae6bfb758ddc0d90ef","slug":"double-decker-buses-to-return-in-delhi-after-35-years-electric-trial-run-soon-2025-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Double-Decker Buses: 35 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इलेक्ट्रिक अवतार में होगा ट्रायल रन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Double-Decker Buses: 35 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इलेक्ट्रिक अवतार में होगा ट्रायल रन
Sat, 30 Aug 2025 07:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:20 PM IST
सार
दिल्ली में 35 साल बाद फिर दिखेंगी डबल-डेकर बसें। DTC जल्द इलेक्ट्रिक डबल-डेकर का ट्रायल रन शुरू करेगा। जानिए कितनी सीटें होंगी और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Electric Bus (For Representation only)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की सड़कों पर 35 साल बाद एक बार फिर डबल-डेकर बसें लौटने की तैयारी में हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन पायलट रन की योजना बना रहा है ताकि देखा जा सके कि राजधानी की सड़कों पर डबल-डेकर बसें कितनी सुरक्षित और कारगर साबित हो सकती हैं।
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) राजधानी में डबल डेकर बसें चलाने की व्यवहार्यता का परीक्षण करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर सरकार की योजना से अवगत कम से कम दो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine: बंगलूरू में एक तकनीकी पेशेवर ने पेश की चालान भरने की अनोखी मिसाल, 130 ट्रैफिक उल्लंघनों का जुर्माना भरा

इलेक्ट्रिक डबल-डेकर का ट्रायल रन
अशोक लीलैंड ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत एक इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस बनाई है, जो अभी ओखला डिपो में खड़ी है। जल्द ही इसे चुनिंदा रूट्स पर ट्रायल रन के लिए उतारा जाएगा।
परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को पुष्टि की कि सरकार इस बात की जांच कर रही है कि क्या शहर में बसों का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक बस मौजूद है और दो और मिलने की संभावना है, लेकिन अभी इन्हें ऑपरेशन में नहीं लाया गया है।
उन्होंने बताया कि अफसर रूट मैप तैयार कर रहे हैं और यह जांच रहे हैं कि दिल्ली ट्रैफिक में इन बसों को चलाना कितना आसान या मुश्किल होगा। इसके लिए पेड़ों की ऊंचाई, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज की क्लियरेंस को भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - 2026 Tesla Model Y Performance: टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस दमदार रेंज के साथ लॉन्च, मिलती है सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस

सीटिंग कैपेसिटी और डिजाइन
नई डबल-डेकर बस की लंबाई 9.8 मीटर और ऊंचाई 4.75 मीटर है। इसमें ड्राइवर के अलावा 63 से ज्यादा यात्री बैठ सकते हैं। यानी यह सामान्य डीटीसी बस से करीब तीन गुना ज्यादा यात्रियों को ले जा सकती है। हालांकि, बस की ज्यादा ऊंचाई और वजन अभी भी सबसे बड़ा चैलेंज है।
अधिकारियों के मुताबिक, बसों को उन रूट्स पर नहीं चलाया जा सकता जहां पेड़ छोटे हों, तार लटके हों या फ्लाईओवर की ऊंचाई कम हो। चूंकि ये इलेक्ट्रिक बसें हैं और वजन ज्यादा है, इसलिए शुरुआत में इन्हें छोटे रूट्स पर टेस्ट किया जाएगा ताकि बैटरी परफॉर्मेंस भी समझी जा सके।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर ग्राहकों की चिंताएं, जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी जैसे वाहन निर्माताओं ने क्या कहा

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव
इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित भट्ट के अनुसार, दिल्ली जैसी बड़ी सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें एक अच्छा कदम हैं, लेकिन इनकी सफलता रूट चयन पर निर्भर करेगी। छोटे ट्रिप्स में यात्री ऊपर चढ़ने-उतरने से हिचक सकते हैं, लेकिन लंबी दूरी के लिए यह विकल्प बेहतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें - EV Charging: भारत का नया ईवी चार्जिंग एप, नहीं लेगा निजी डेटा, निजता को मिलेगी प्राथमिकता
यह भी पढ़ें - RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया
यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम

पुरानी यादें और नाकाम कोशिशें
दिल्ली में कभी डबल-डेकर बसें "सुविधा बस" के नाम से जानी जाती थीं। लेकिन 1989 में इन्हें हटाना पड़ा जब डीटीसी ने सीएनजी फ्लीट पर शिफ्ट किया।
इसके बाद 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2022 जी20 समिट से पहले इन्हें वापस लाने की कोशिश हुई, लेकिन स्टडी में ये योजनाएं फेल हो गईं। 2011 में इन्हें टूरिस्ट रूट्स पर "हॉप ऑन हॉप ऑफ (HoHo)" सर्विस में शामिल करने का विचार भी सामने आया था। लेकिन वह भी ज्यादा सफल नहीं रहा।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी फरवरी 2026 तक होगी तय, जानें क्या-क्या बदल सकता है
यह भी पढ़ें - Tata Winger Plus: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया 9-सीटर विंगर प्लस, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत और डिटेल्स

दिल्ली में ई-बस फ्लीट का विस्तार
इस वक्त दिल्ली में 3,500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और साल के आखिर तक यह संख्या 6,000 के पार जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही डबल-डेकर ट्रायल रन के अलावा "दिल्ली दर्शन" के नाम से दो नई टूरिस्ट सर्किट बसें भी जल्द लॉन्च की जाएंगी।
यह भी पढ़ें - Lamborghini: चैटजीपीटी और AI ने ढूंढ निकाली चोरी हुई 3 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी कार, दो साल बाद मिली लग्जरी कार
यह भी पढ़ें - Used Car Buying Tips: सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं? डील फाइनल करने से पहले जान लें ये छह जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें - Car Care: मॉनसून के बाद कैसे करें कार की देखभाल, बारिश के बाद गाड़ी को सुरक्षित रखने के छह आसान टिप्स