फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Do Not Use Air Recirculation Mode In Car With Running Heater During Winter Season

Safety Tips: सर्दियों में कार के अंदर हीटर चलाते समय ऑन न करें ये बटन, वर्ना गैस चैंबर बन जाएगी गाड़ी

Wed, 01 Jan 2025 03:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

सर्दियों में कार में हीटर का उपयोग करना भले ही जरूरी हो, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आपकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Do Not Use Air Recirculation Mode In Car With Running Heater During Winter Season
2024 Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen

विस्तार

इन दिनों देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं। घर के अंदर गर्म कपड़े और हीटर का सहारा लिया जाता है, वहीं यात्रा के दौरान गाड़ी में हीटर का उपयोग किया जाता है। हालांकि, कार में हीटर का इस्तेमाल करते समय की गई एक छोटी सी गलती आपकी गाड़ी को गैस चेंबर बना सकती है और आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। 
विज्ञापन


कार में लोग टेम्प्रेचर मेंटेन करने के लिए अक्सर हीटर के साथ एयर रीसर्क्युलेशन मोड को ऑन कर देते हैं, जिसका लंबे समय तक इस्तेमाल बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में कार में हीटर का सही उपयोग कैसे करें और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियां क्या हैं।
विज्ञापन

Do Not Use Air Recirculation Mode In Car With Running Heater During Winter Season
car ac new new - फोटो : istock
एयर रीसर्क्युलेशन मोड क्या है?
आपकी कार के एयर कंडीशनर पैनल में कई बटन दिए जाते हैं, जिनमें से एक बटन एयर रीसर्क्युलेशन का होता है। यह बटन केबिन के अंदर की हवा को बार-बार रीसायकल करता है, यानी यह बाहर से ताजी हवा लेने के बजाय अंदर की हवा को ही वापस प्रसारित करता है। आमतौर पर इसका उपयोग किया जाता है, जब आप कार में एसी चलाते हैं और बाहर की गर्म या प्रदूषित हवा को अंदर आने से रोकना चाहते हैं। इसके जरिए कार का क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम अधिक कुशलता से काम करता है, क्योंकि बाहर की गर्म हवा को ठंडा करने की जरूरत नहीं होती।

Do Not Use Air Recirculation Mode In Car With Running Heater During Winter Season
Car Air Conditioning System - फोटो : Freepik
हीटर के साथ एयर रीसर्क्युलेशन चलाना खतरनाक
गर्मियों में यह बटन बेहद उपयोगी है, लेकिन सर्दियों में इसका गलत उपयोग परेशानी का कारण बन सकता है। सर्दियों में कुछ लोग हीटर का उपयोग करते समय एयर रीसर्क्युलेशन बटन चालू रखते हैं, ताकि बाहर की ठंडी हवा अंदर न आ सके। इससे केबिन जल्दी गर्म हो जाता है, लेकिन लंबे समय तक इस मोड का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। जब यह मोड चालू होता है, तो बाहर से ताजी हवा केबिन के अंदर नहीं आती और अंदर की हवा ही लगातार घूमती रहती है। इससे अंदर की हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल बढ़ने लगता है। 
विज्ञापन

Do Not Use Air Recirculation Mode In Car With Running Heater During Winter Season
Car AC Tips - फोटो : Freepik
कार में अगर ज्यादा लोग बैठें हों तब कार में इस मोड का इस्तेमाल करना और भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा हीटर और रीसर्क्युलेशन मोड का ज्यादा समय तक चालू रहने पर कार के शीशों में फाॅग जमने लगा है जिसके वजह से देखने में काफी परेशानी होने लगती है। चलती गाड़ी में ऐसा होना आपकी जान को जोखिम में डाल सकता है। यह ड्राइविंग के दौरान हादसों का कारण बन सकता है।  

सर्दियों में हीटर का सही उपयोग कैसे करें?
- एयर रीसर्क्युलेशन बटन को सीमित समय तक ही इस्तेमाल करें। इसे लंबे समय तक चालू रखने से बचें।  
- कार के अंदर ताजी हवा आने के लिए नियमित अंतराल पर इसे बंद करें।  
- खिड़कियों को हल्का-सा खोलकर केबिन में ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखें।  
- अगर खिड़कियों पर धुंध जम रही है, तो डीफॉगर का उपयोग करें और वेंटिलेशन सिस्टम को चालू रखें।  
- ड्राइविंग के दौरान सतर्क रहें और किसी भी तरह की असहजता महसूस होने पर तुरंत रुकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed