फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Winter Action Plan: Non-BS-VI Vehicles Banned from Nov 1, 'No PUC, No Fuel' Rule Implemented

एक नवंबर से दिल्ली में किन गाड़ियों के घुसने पर लगी पाबंदी?: 'पीयूसी नहीं तो, ईंधन नहीं' नियम भी हुआ लागू

Wed, 21 Oct 2026 07:17 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Wed, 21 Oct 2026 07:17 PM IST
सार

  • दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है।
  • यह योजना 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी।
  • इसके तहत राजधानी में दूसरे राज्यों में पंजीकृत BS6 से कम उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Delhi Winter Action Plan: Non-BS-VI Vehicles Banned from Nov 1, 'No PUC, No Fuel' Rule Implemented
Delhi Vehicle Ban - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले खतरनाक वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। सरकार ने सर्दियों के महीनों के लिए अपने व्यापक 'विंटर एक्शन प्लान' का एलान किया है, जो 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। बढ़ते प्रदूषण स्तर पर लगाम कसने के उद्देश्य से उठाए गए इन सख्त कदमों के तहत दिल्ली में बाहर से आने वाले पुराने वाहनों और बिना वैलिड डॉक्यूमेंट्स वाले वाहनों पर भारी पाबंदियां लगाई गई हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में नॉन-BS-VI वाहनों की एंट्री पर क्या प्रतिबंध रहेगा? 

दिल्ली सरकार की नई नीति के मुताबिक, एक नवंबर से 31 जनवरी के बीच दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड गैर-बीएस-6 वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। यानी अगर आपकी गाड़ी बीएस-6 मानकों से नीचे की है और उसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली से बाहर का है, तो आप इस अवधि के दौरान दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह कदम बाहर से आने वाले वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए उठाया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम कैसे काम करेगा?

  • स्थानीय वाहन चालकों के लिए सरकार ने पीयूसी नहीं तो, ईंधन नहीं ('नो पीयूसी, नो फ्यूल') नीति लागू की है। इसके तहत यदि किसी वाहन के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) नहीं है, तो उसे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी नहीं दी जाएगी। 
  • इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए राजधानी के करीब 500 ईंधन स्टेशनों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे और सिस्टम लगाए गए हैं। ये कैमरे ईंधन भरवाने आने वाली गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करके उनके पीयूसी स्टेटस की जांच करेंगे। वैध दस्तावेज न मिलने पर गाड़ियों को ईंधन देने से मना कर दिया जाएगा। 
     

विंटर एक्शन प्लान के तहत और क्या बड़े कदम उठाए गए हैं? 

प्रदूषण नियंत्रण के इस विस्तृत प्लान में कई अन्य कड़े उपाय भी शामिल किए गए हैं, जो इस तरह हैं:
  • दोगुना पार्किंग शुल्क: निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग फीस दोगुनी कर दी जाएगी। हालांकि मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग इससे बाहर रहेगी।
  • कंस्ट्रक्शन और वर्क फ्रॉम होम: निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक, एआई-बेस्ड साइट मॉनिटरिंग, सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम और अलग-अलग ऑफिस टाइमिंग लागू की जाएगी।
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा: इलेक्ट्रिक बसों, मेट्रो विस्तार, बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी और कार-पूलिंग के जरिए स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed