फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Traffic Police issues traffic advisory for Delhi-Gurguram Commuters Know Details

Traffic Advisory: दिल्ली-गुरुग्राम ट्रैफिक 3-4 दिनों तक रहेगा प्रभावित, एनएचएआई कर रही है काम, जानें डिटेल्स

Tue, 02 Jul 2024 09:50 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 09:50 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किए जा रहे कार्य को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुड़गांव से दिल्ली की ओर जाने वाले NH-48 पर तीन से चार दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Delhi Traffic Police issues traffic advisory for Delhi-Gurguram Commuters Know Details
Traffic jam after rain in Delhi - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किए जा रहे कार्य को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुड़गांव से दिल्ली की ओर जाने वाले NH-48 पर तीन से चार दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कार्य के कारण गुड़गांव से दिल्ली की ओर जाने वाले NH-48 पर यातायात 3-4 दिनों तक प्रभावित रहेगा। क्योंकि शिव मूर्ति से रंगपुरी की ओर जाने वाली सर्विस लेन बंद कर दी गई है। दिल्ली आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे NH-48 के रास्ते आने से बचें और अपनी यात्रा की योजना बनाएं।" 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में, NHAI ने गुजरात सीमा के पास दहिसर और अछाद के बीच 121 किलोमीटर के NH 48 खंड की ऊपरी परत को लगाने का काम शुरू किया था। जिसके लिए हाईवे के दोनों ओर एक-एक लेन को बंद कर दिया गया था।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 जून को बताया कि बारिश के कारण ओखला अंडरपास पर पहले यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया था।

बारिश के कारण ओखला अंडरपास पर ट्रैफिक प्रतिबंध
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण ओखला अंडरपास वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी शनिवार को अंडरपास के पास एक 60 वर्षीय व्यक्ति के डूबने की घटना के बाद दी गई है। जो इस क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश के गंभीर परिणामों को बताती है।

बारिश से ट्रैफिक प्रभावित
लगातार हो रही बारिश दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित कर रही है और जलभराव की स्थिति पैदा कर रही है। ऑरबिंदो मार्ग, धौला कुआं और अनुव्रत मार्ग सहित प्रमुख सड़कें और फ्लाइओवर प्रभावित हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यात्रियों को सलाह देती है कि वे पहले से अपना रास्ता निर्धारित कर लें।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed