फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police posts safety appeal for two-wheeler riders bike wheelie stunt video

Bike Stunt: दिल्ली पुलिस ने शेयर किया एक झकझोरने वाला स्टंट वीडियो, दोपहिया वाहनों से सुरक्षित चलने की अपील

Thu, 30 Nov 2023 09:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 09:53 PM IST
सार

दोपहिया वाहन सड़क पर चलने वाले सबसे असुरक्षित वाहनों में से है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चल रहे 'मोये मोये' ट्रेंड के आधार पर वीडियो फॉर्मेट में दोपहिया सवारों के लिए एक सुरक्षा अपील का संदेश जारी किया। 

विज्ञापन
Delhi Police posts safety appeal for two-wheeler riders bike wheelie stunt video
Bike Stunt - फोटो : Social Media

विस्तार

दोपहिया वाहन सड़क पर चलने वाले सबसे असुरक्षित वाहनों में से है। यही कारण है कि दुर्घटना की स्थिति में खुद को बचाने के लिए न सिर्फ उचित, अनिवार्य हेडगियर यानी हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है। बल्कि अन्य राइडिंग गियर भी पहनने की सलाह दी जाती है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चल रहे 'मोये मोये' ट्रेंड के आधार पर वीडियो फॉर्मेट में दोपहिया सवारों के लिए एक सुरक्षा अपील का संदेश जारी किया। 
विज्ञापन


हालांकि यह ट्रेंड बैकग्राउंड में बज रहे सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा के गाने "मोये मोर" के अलावा कुछ और नहीं है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसके साथ जो वीडियो शेयर किया है, वह वास्तव में कुछ यूजर्स के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। इस असंवेदनशील वीडियो में एक मोटरसाइकिल सवार को व्हीली स्टंट करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, एक असफल प्रयास के कारण बाइक का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा जाता है। जिसकी वजह से बाइक जमीन से ऊपर उठ जाता है और आखिरकार सवार बहुत बुरी तरह से घिसट जाता है।
विज्ञापन


वीडियो को सोशल मीडिया एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर 10 लाख से ज्यादा बार और इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वीडियो वास्तव में भारत का नहीं है। इस तथ्य को देखते हुए कि वाहन सड़क के दाईं ओर चलाए जा रहे हैं। वह वायरल वीडियो यहां देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DelhiPolice (@delhi.police_official)



दिल्ली पुलिस के दोपहिया वाहन की सुरक्षा के बड़े संदेश से शायद ही कोई असहमत हो। हम अपने पाठकों से अपील करते हैं कि वे कभी भी ऐसे स्टंट ना करें। जो न सिर्फ आपकी बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को खतरे में डालते हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को कुछ लोग असंवेदनशील भी मान सकते हैं। जिसे देखकर मन खट्टा हो जाता हो। लेकिन इससे भी बढ़कर जो बात है वह यह कि दोपहिया वाहन सुरक्षा के महत्व को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed