{"_id":"66a13c9ea0a08a55c90ccf3e","slug":"delhi-police-arrests-youngster-dressed-like-spiderman-for-traffic-violation-know-details-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Violation: चप्पल पहने स्पाइडरमैन को SUV के बोनट पर यात्रा करने के लिए किया गया गिरफ्तार, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Violation: चप्पल पहने स्पाइडरमैन को SUV के बोनट पर यात्रा करने के लिए किया गया गिरफ्तार, जानें डिटेल्स
Wed, 24 Jul 2024 11:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:10 PM IST
सार
दिल्ली के द्वारका में पुलिस ने स्पाइडरमैन की पोशाक पहने एक व्यक्ति और उसके एसयूवी चालक को खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Delhi Police arrests youngster dressed like Spiderman for traffic violation
- फोटो : X/@MihirkJha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के चक्कर में एक और घटना में लोग हवालात पहुंच रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मशहूर कॉमिक सुपरहीरो स्पाइडरमैन को गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान दें, यह वो पीटर पार्कर नहीं है जिससे आप समझ रहे हैं। बल्कि वास्तव में यह एक युवक था जो मार्वल हीरो की तरह कपड़े पहने हुए था। आदित्य के रूप में पहचाना जाने वाले इस 20 वर्षीय शख्स ने एक चप्पल पहने हुए प्रतिष्ठित लाल और नीले सुपरहीरो सूट पहना हुआ था।
विज्ञापन
असली स्पाइडरमैन से उलट, जो इमारतों से कूदकर जान बचाता है, यह स्पाइडरमैन एक चलती हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी के बोनट पर बैठकर खुद को और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों को खतरे में डाल रहा था।
Delhi: This "Chappal wala Spiderman" was caught by Dilli Police, fined ₹20,000 and will spend a few days in lockup 🕷️🕸️ pic.twitter.com/KBOKcxmzHk
— Mihir Jha (@MihirkJha) July 24, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घटना दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई। राहगीर, जो शुरुआत में इस असामान्य दृश्य को देखकर खुश थे। लेकिन उन्होंने जल्दी ही पुलिस को ट्रैफिक नियमों और व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर अवहेलना के बारे में सतर्क कर दिया। सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद, पुलिस अधिकारियों ने तुरंत तलाशी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने कार को चला रहे शख्स गौरव सिंह और बोनट पर सवार स्पाइडरमैन दोनों को ढूंढ निकाला।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना वाहन चलाने, खतरनाक ड्राइविंग और सीट बेल्ट नहीं पहनने सहित कई अपराधों के लिए एसयूवी के चालक और मालिक दोनों पर जुर्माना लगाया है। इसकी वजह से अधिकतम 26,000 रुपये का चालान और/या कारावास या दोनों हो सकते हैं।
हालांकि इस घटना ने ऑनलाइन मशहूर होने को लेकर एक अविश्वास पैदा कर दिया है। साथ ही, यह सड़क सुरक्षा के महत्व की शिद्दत से याद दिलाता है। ऐसे स्टंट न सिर्फ इसमें शामिल लोगों के जीवन को खतरे में डालते हैं। बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।