{"_id":"686641e0c7c41f872800d5da","slug":"delhi-fuel-ban-old-vehicles-criticism-ex-iaf-pilot-questions-fuel-ban-on-old-cars-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fuel Ban: 40 वर्ष पुराने एयरक्राफ्ट उड़ रहे हैं, लेकिन पुरानी कारें बैन, पूर्व वायुसेना पायलट ने उठाए सवाल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Fuel Ban: 40 वर्ष पुराने एयरक्राफ्ट उड़ रहे हैं, लेकिन पुरानी कारें बैन, पूर्व वायुसेना पायलट ने उठाए सवाल
Thu, 03 Jul 2025 02:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:10 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने 1 जुलाई से राजधानी में पुराने वाहनों पर कड़ा कदम उठाया है। नए नियम के तहत, 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों में अब पेट्रोल पंप ईंधन नहीं भर सकेंगे, चाहे वो गाड़ियां दिल्ली में पंजीकृत हों या नहीं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने 1 जुलाई से राजधानी में पुराने वाहनों पर कड़ा कदम उठाया है। नए नियम के तहत, 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों में अब पेट्रोल पंप ईंधन नहीं भर सकेंगे, चाहे वो गाड़ियां दिल्ली में पंजीकृत हों या नहीं। यह फैसला दिल्ली की वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या को देखते हुए लिया गया है।
इस फैसले के तहत, अगर कोई फ्यूल स्टेशन इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 192 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन जब्त किए जा सकते हैं और उनके मालिकों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें - EV Tax: एक जुलाई से महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स शुरू, लेकिन कुछ लोग ऐसे कर सकते हैं बचत

अब ईंधन भरवाने से पहले होगी पहचान
इस पाबंदी को प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली के कई फ्यूल स्टेशनों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जा रहे हैं। जो पुराने वाहनों की पहचान कर उन्हें तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह नियम सिर्फ दिल्ली तक सीमित है, लेकिन 1 नवंबर से यह पड़ोसी जिलों में भी लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - TVS iQube: टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

पूर्व वायुसेना पायलट ने फैसले पर उठाए सवाल
हालांकि, इस फैसले को लेकर जनता में नाराजगी है और इसकी आलोचना भी हो रही है। पूर्व भारतीय वायुसेना पायलट संजीव कपूर ने सोशल मीडिया पर इस नीति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सिर्फ निजी गाड़ियों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। जबकि देश में कई अन्य पुराने वाहन अब भी नियमित रूप से इस्तेमाल हो रहे हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "हम आज भी 40 साल पुराने एयरक्राफ्ट उड़ा रहे हैं। हमारे देश की कई ट्रेनें, बसें, नावें, फेरी और कमर्शियल प्लेन 30 साल से ज्यादा पुराने हैं और रोज चल रहे हैं। तो फिर सिर्फ निजी गाड़ियों पर ही पाबंदी क्यों?"

कालाबाजारी की भी जताई आशंका
संजीव कपूर ने इस कदम के संभावित दुष्परिणामों को लेकर भी चेताया। उनका मानना है कि अगर पुराने वाहनों के लिए ईंधन मिलना पूरी तरह बंद कर दिया गया, तो इससे ब्लैक मार्केट या एक अंडरग्राउंड नेटवर्क खड़ा हो सकता है। जो गैरकानूनी तरीके से इन वाहनों को चलाए रखेगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के आखिर में कहा, "यह मेरी राय है।"
यह भी पढ़ें - Vida VX2: हीरो मोटोकॉर्प का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा VX2 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जनता में विरोध के स्वर
दिल्ली सरकार के इस कदम का मकसद भले ही वायु प्रदूषण को कम करना हो, लेकिन इसे लेकर अब विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। सवाल यह है कि क्या इस तरह के कदम समान रूप से सभी क्षेत्रों पर लागू होने चाहिए। या फिर सिर्फ निजी गाड़ियों को ही इसका जिम्मेदार ठहराना उचित है?
यह भी पढ़ें - Cab Fare: पीक आवर्स के दौरान दोगुना किराया वसूल सकेंगे एप बेस्ड कैब एग्रीगेटर, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: हर दिन टोल भरने से मिले छुटकारा, जानें फास्टैग सालाना पास क्या है, किसके लिए है, और कैसे करें एक्टिवेट
यह भी पढ़ें - Monsoon Car Care Tips: बारिश का मौसम शुरू, अब कार की देखभाल है जरूरी, मानसून में जरूरी मेंटेनेंस टिप्स