फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Cyborg Bob-e electric bike unveiled in India Ignitron Motocorp unveils its second electric dirt bike Bob-e in India

Cyborg Bob-e: साइबोर्ग ने भारत में पेश की बॉब-ई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक, फुल चार्ज में चलेगी 110 किमी

Sat, 15 Jan 2022 06:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 06:45 PM IST
सार

इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Bob-e (बॉब-ई) पेश की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का लुक काफी आकर्षक है और कंपनी का दावा है कि इसे पर्यावरण के अनुकूल टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Cyborg Bob-e electric bike unveiled in India Ignitron Motocorp unveils its second electric dirt bike Bob-e in India
Cyborg Bob-e Electric Bike - फोटो : For Reference Only

विस्तार

इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Bob-e (बॉब-ई) पेश की है। Ignitron Motocorp Pvt. Ltd. (इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प प्रा. लिमिटेड) एक भारतीय स्टार्टअप है जो कस्टमाइज्ड वाहन बनाने के लिए मशहूर है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का लुक काफी आकर्षक है और कंपनी का दावा है कि इसे पर्यावरण के अनुकूल टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। ईवी निर्माता का दावा है कि Cyborg Bob-e इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-इनेबल्ड टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। 
विज्ञापन


रेंज और टॉप स्पीड
इस बाइक में 2.88 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्जिंग में 110 किमी तक की ड्राइविंग रेंज के साथ आती है और इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन


नई इलेक्ट्रिक बाइक के लॉन्च के बारे में बात करते हुए इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक राघव कालरा ने कहा कि बॉब-ई ब्रांड के उन ग्राहकों के लिए एक फुल पैकेज होगा जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ एक कॉम्पैक्ट और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस फिक्शन फिल्मों जैसा डिजाइन
ईवी स्टार्टअप का यह भी दावा है कि इस इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक को युवा पीढ़ी के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। यह दो अलग-अलग कलर ऑप्शन- ब्लैक और रेड में उपलब्ध होगा। इलेक्ट्रिक बाइक के डिज़ाइन के बारे में बात करें तो, इसका डिजाइन इतना अनोखा है कि किसी साइंस फिक्शन फिल्म से इस्तेमाल होने वाली बाइक की तरह दिखती है।

शानदार फीचर्स
ईवी निर्माता का यह भी दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक जियोफेंसिंग, बैटरी स्टेटस, यूएसबी चार्जिंग, ब्लूटूथ, कीलेस इग्निशन आदि जैसी फीचर्स से लैस है। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो कई तरह की जानकारी दिखाता है। इसमें तीन अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट। इसमें राइडर की सुविधा के लिए रिवर्स मोड और क्रूज़ कंट्रोल भी मिलता है।

बैटरी और सस्पेंशन
वाहन निर्माता का दावा है कि इसमें इस्तेमाल की गई लिथियम-आयन बैटरी पोर्टेबल, वेदर-प्रूफ और टच-सेफ है। इग्निट्रॉन का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह बैटरी पांच घंटे तक का बैकअप देती है। बाइक 15 amp फास्ट होम चार्जर के साथ आती है। यह सुनिश्चित करता है कि बाइक को 15 amp प्लग पॉइंट का इस्तेमाल करके घर पर चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक का अपने सस्पेंशन सेटअप के जरिए एक आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस देने करने का दावा किया जाता है जिसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्टेबल मोनोशॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं।


हाल ही पेश की इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक
कुछ दिनों पहले ही Cyborg ने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Yoda को भी लॉन्च किया था। इस बाइक को रेट्रो क्रूजर डिजाइन दिया गया है। Cyborg के नाम से इलेक्ट्रिक बाइक्स बनाने वाली कंपनी Ignitron Motocorp ने कहा था कि वह इस बाइक रंग में तीन इलेक्ट्रिक बाइक पेश करेगी जिसमें एक क्रूजर, एक स्पोर्ट्स और एक रेगुलर बाइक शामिल होगी। कंपनी ने क्रूजर और स्पोर्ट्स बाइक का खुलासा कर दिया है अब रेगुलर मॉडल भी जल्द ही पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed