फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Coronavirus Second Wave to Affect The Sale Of Tractors In The Villages Escorts Affected

महामारी का असर: एस्कॉर्ट्स ने कहा- प्रभावित होगी ट्रैक्टर की बिक्री, दूसरी छमाही में तेजी की उम्मीद

Mon, 17 May 2021 11:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 17 May 2021 11:32 AM IST
सार

कृषि उपकरण बनाने वाली एस्कॉर्ट्स ने कहा है कि महामारी की दूसरी लहर से ट्रैक्टर की बिक्री प्रभावित होगी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्थिति बेहतर होने लगेगी।

विज्ञापन
Coronavirus Second Wave to Affect The Sale Of Tractors In The Villages Escorts Affected
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर - फोटो : Escorts

विस्तार

देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से गांवों के प्रभावित होने से अल्पकाल में ट्रैक्टर की बिक्री प्रभावित होगी। हालांकि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्थिति बेहतर होने और तेजी की उम्मीद है और उद्योग में एकल अंक में ही सही लेकिन अच्छी वृद्धि होगी। कृषि उपकरण बनाने वाली एस्कॉर्ट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा।

विज्ञापन


निर्यात में 55 फीसदी वृद्धि की उम्मीद
कंपनी का जापान की कुबोता के साथ संयुक्त उद्यम है। वह 2021-22 में निर्यात में 55 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रही है। निर्यात में यूरोप की प्रमुख हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा कंपनी की दक्षिण पूर्व एशिया और ब्राजील के बाजारों में भी अपने भागीदारों के जरिये दस्तक देने की योजना है।
विज्ञापन


एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के समूह सीएफओ भरत मदन ने कहा कि, 'कोविड-19 के पहले चरण में गांवों में कोई प्रभाव नहीं था। लेकिन इस बार यह गांवों तक फैला है। यह न केवल शहरी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है बल्कि राज्यों के स्तर पर लगाए गए लॉकडाउन की वजह से शोरूम और सहयोगी भागीदारों की दुकानें भी बंद हैं। निश्चित रूप से इसका सभी पर गंभीर प्रभाव होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी छमाही में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद
मदन ने कहा, 'बुवाई का काम अभी शुरू नहीं हुआ है और इस बार यह इतना अच्छा रहने की संभावना नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि दूसरी छमाही में स्थिति बेहतर होगी।'

2020-21 में 16.11 फीसदी बढ़ा पंजीकरण: फाडा
फेडरशेन ऑफ ऑटोबामेबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार 2020-21 में ट्रैक्टर पंजीकरण 16.11 फीसदी बढ़कर 6,44,779 इकाई रही जो 2019-20 में 5,55,315 इकाई थी।


मदन ने कहा, 'कुल मिलाकर स्थिति अब भी सकारात्मक दिख रही है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अभी बदली नहीं है। धारणा अच्छी बनी हुई है। सवाल यह है कि हम कितनी जल्दी इस संकट से पार पाते हैं, टीकाकरण कितनी तेजी से होता है और लोग राहत में आते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed