फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   cng cars are expensive than petrol know the detail

CNG Car: पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा महंगी क्यों होती है सीएनजी गाड़ी? यकीनन नहीं जानते होंगे सही जवाब

Tue, 07 May 2024 07:10 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 07 May 2024 07:10 PM IST
सार

आपने सीएनजी कार सड़क पर देखी होगी, हो सकता है कि आपके पास सीएनजी कार हो। मगर क्या आप ये जानते हैं कि सीएनजी कार पेट्रोल वाली कार से ज्यादा महंगी क्यों होती है। अगर नहीं तो इस खबर में जानें ये अहम जानकारी। 
 

विज्ञापन
cng cars are expensive than petrol know the detail
CNG Car - फोटो : Freepik

विस्तार

देश की सड़कों पर आपको आसानी से सीएनजी गाड़ियां नजर आ जाएगी। ये तो आप जानते ही होंगे कि सीएनजी कार पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले कम प्रदूषण करती हैं। सीएनजी कार की माइलेज पेट्रोल गाड़ी से ज्यादा होती है। साथ ही पेट्रोल कार के मुकाबले सीएनजी कार को चलाना अधिक किफाएती होता है। मगर पेट्रोल कार के मुकाबले सीएनजी कार की कीमत काफी ज्यादा होती है। 

विज्ञापन

सीएनजी कार का दाम क्यों होता है ज्यादा?

अगर आपके पास कार है या फिर आपने कभी सीएनजी वाली कार चलाई है तो आप जानते होंगे कि सीएनजी कार लगभग पेट्रोल वाली कार की तरह ही नजर आती है। साथ ही सीएनजी कार के फीचर्स भी तकरीबन समान होते हैं। मगर इसके बाद भी सीएनजी कार की कीमत पेट्रोल कार के मुकाबले 1 से 1.5 लाख रुपये ज्यादा होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएनजी कारों का दाम पेट्रोल कार से ज्यादा क्यों होता है। चलिए आगे खबर में जानते हैं इसकी जानकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की लागत होती है अधिक

आपकी जानकारी के लिए बता दें की सीएनजी कार को तैयार करने की लागत पेट्रोल कार से अधिक होती है। सीएनजी कार में एक प्रेशर स्टोरेज टैंक, प्रेशर रेगुलेटर, फिलिंग नोजल और पाइप जैसे कई उपकरण लगे होते हैं। कार में दिए गए सीएनजी पाइप में जंग नहीं लगता है। इसे तैयार करने में खर्चा थोड़ा ज्यादा हो जाता है। इसके अलावा सीएनजी कार के लिए इंजन में भी कुछ बड़े बदलाव किए जाते हैं। इसका सीधा असर गाड़ी की निर्माण लागत पर पड़ता है। 

विज्ञापन

बेहतर सेफ्टी फीचर्स

सीएनजी कार में सेफ्टी के लिए काफी ज्यादा फीचर्स दिए जाते हैं। इसके पीछे की वजह साफ है कि सीएनजी गैस एक जलने वाली गैस होती है। ऐसे में सीएनजी कार के टैंक में लीकेज या किसी तरह की खराबी होने पर गाड़ी में धमाके का डर रहता है। इस खतरे को देखते हुए सीएनजी टैंक को काफी मजबूत और सुरक्षित बनाया जाता है। हालांकि, इस वजह से कार की लागत बढ़ जाती है। 

रखरखाव और सर्विस पर ज्यादा खर्च

सीएनजी कार की किट को समय-समय पर रखरखाव और सर्विस की जरूरत होती है। अगर सीएनजी कार की नियमित अंतराल पर सर्विस नहीं कराई गई तो कार के कई उपकरण जल्दी खराब हो सकते हैं। साथ ही इन उपकरणों को बदलने पर इनकी लागत काफी ज्यादा आती है। इसके अलावा सीएनजी कार का सही रखरखाव करने के वाले काबिल मैकेनिकों की संख्या भी काफी कम है। इस वजह से भी इन कारों की कीमत पेट्रोल कार के मुकाबले अधिक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed