{"_id":"6825f30b993581c8380cd8df","slug":"citroen-c3-with-cng-kit-launched-in-india-know-price-mileage-specifications-details-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Citroen C3 CNG: सिट्रोएन सी3 अब सीएनजी किट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen C3 CNG: सिट्रोएन सी3 अब सीएनजी किट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज
Thu, 15 May 2025 07:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 07:28 PM IST
सार
फ्रेंच कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने अब भारतीय सीएनजी कार बाजार में भी एंट्री ले ली है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार C3 का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Citroen C3
- फोटो : Citroen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रेंच कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने अब भारतीय सीएनजी कार बाजार में भी एंट्री ले ली है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार C3 का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह एक फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी मॉडल नहीं है। बल्कि इसे डीलरशिप लेवल पर फिट किया जाने वाला रेट्रोफिटेड किट माना जा रहा है। इस किट की कीमत 93,000 रुपये है, जो कार की एक्स-शोरूम कीमत में जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किट फिटिंग से नहीं घटेगा बूट स्पेस
सिट्रोएन का दावा है कि सीएनजी किट को इस तरह से फिट किया गया है कि कार का बूट स्पेस प्रभावित नहीं होता और स्पेयर व्हील भी आसानी से उपलब्ध रहता है। पेट्रोल भरने वाले पोर्ट में ही सीएनजी नोजल को भी बड़ी खूबी से फिट किया गया है, जिससे रिफ्यूलिंग आसान और तेज हो जाती है।
कंपनी ने सीएनजी किट की वजह से गाड़ी की परफॉर्मेंस में कोई गिरावट न आए, इसके लिए रियर सस्पेंशन को खास तौर पर ट्यून किया है। सस्पेंशन स्प्रिंग्स को मजबूत बनाया गया है और एंटी-रोल बार भी लगाया गया है। इससे सीएनजी वेरिएंट में भी सिट्रोएन का 'फ्लाइंग कारपेट' जैसा राइड एक्सपीरियंस बना रहता है।
यह भी पढ़ें - India's First Hydrogen Truck: छत्तीसगढ़ में चला देश का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक, जानें इसकी खूबियां

रेंज, माइलेज और परफॉर्मेंस
इस सिंगल सिलेंडर वाली सीएनजी किट में 55 लीटर वाटर-इक्विवलेंट कैपेसिटी है और कंपनी के अनुसार, फुल टैंक में यह 170 से 200 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। ARAI द्वारा सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 28.1 किलोमीटर प्रति किलो बताई गई है। जिससे कार की रनिंग कॉस्ट 2.66 रुपये प्रति किलोमीटर तक आ जाती है।
यह सीएनजी किट फिलहाल सिर्फ 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दी जा रही है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, सीएनजी वर्जन में पावर और टॉर्क आउटपुट के आंकड़े अभी कंपनी ने जारी नहीं किए हैं। रेगुलर पेट्रोल वर्जन में यही इंजन 81 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ नीति से जापानी कार कंपनियों को अरबों का नुकसान, उठी रही हैं ये कदम

वेरिएंट्स और कीमत
Citroen C3 CNG की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये से लेकर करीब साढ़ें 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने यह किट लोवाटो के साथ पार्टनरशिप में तैयार की है। और इसे C3 के चारों वेरिएंट्स - Live, Feel, Feel(O), और Shine में उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें - Made-in-India Cars: विदेशों में छा गईं भारत में बनी ये कारें, अपने ही देश में फीकी पड़ गई इनकी मांग, जानें डिटेल्स

कंपनी की उम्मीदें
स्टेलेंटिस इंडिया के ऑटोमोटिव ब्रांड्स बिजनेस हेड कुमार प्रियेश का कहना है, "हम Citroen C3 के लिए CNG रेट्रोफिटमेंट विकल्प लाकर बेहद उत्साहित हैं। यह पहल हमारे ग्राहकों को सिट्रोएन की कम्फर्ट और डिजाइन का अनुभव देते हुए, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी का विकल्प भी देगी।"
यह भी पढ़ें - Harley-Davidson: 35 वर्ष और एक दिग्गज बाइक, हार्ले-डेविडसन ने लॉन्च की फैट बॉय ग्रे घोस्ट एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स