फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Chinese luxury SUV Polestones 01 has built-in kitchen and gazebo is designed by Pininfarina

Chinese SUV: इस चाइनीज लग्जरी एसयूवी में किचेन के साथ हैं कई शानदार फीचर्स, महिंद्रा की कंपनी ने किया डिजाइन

Thu, 31 Aug 2023 09:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 09:42 PM IST
सार

Polestones Automobiles (पोलस्टोन्स ऑटोमोबाइल्स) नाम की एक चीनी स्टार्ट-अप कार निर्माता ने अपनी पहली लग्जरी एसयूवी लॉन्च की है जो ओवरलैंडिंग या एडवेंचर चाहने वालों के लिए कस्टम-निर्मित है।

विज्ञापन
Chinese luxury SUV Polestones 01 has built-in kitchen and gazebo is designed by Pininfarina
Polestones 01 SUV - फोटो : Pininfarina

विस्तार

Polestones Automobiles (पोलस्टोन्स ऑटोमोबाइल्स) नाम की एक चीनी स्टार्ट-अप कार निर्माता ने अपनी पहली लग्जरी एसयूवी लॉन्च की है जो ओवरलैंडिंग या एडवेंचर चाहने वालों के लिए कस्टम-निर्मित है। Polestones 01 (पोलस्टोन्स 01) एसयूवी एक 4X4 लग्जरी व्हीकल है जो लेवल-2 ऑटोनॉमस फीचर्स के साथ आता है। इसे इतालवी ब्रांड Pininfarina (पिनिनफेरिना) ने डिजाइन किया गया है। इसमें टर्बोचार्ज्ड 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो इलेक्ट्रिक मोटर के लिए भी पावर जेनरेट करता है। लेकिन इस एसयूवी की सबसे खास बात इसके पिछले हिस्से में है।
विज्ञापन


एसयूवी में है रसोई और गजेबो
आउटडोर लाइफस्टाइल व्हीकल ब्रांडिंग को ध्यान में रखते हुए, पोलस्टोन्स 01 एसयूवी टेलगेट में इंटीग्रेटेड कैंपर-स्टाइल रसोई के साथ आती है। रसोई में इंडक्शन कुकर, पानी निकालने की मशीन, स्टोरेज और वर्कस्पेस जैसे कई जरूरी एलिमेंट्स मिलते हैं। यहां एक इंटीग्रेटेड gazebo (गजेबो) भी है जो आउटडोर गतिविधियों के लिए विस्तृत कवर प्रदान करने के लिए 270 डिग्री तक खुल सकता है। कार निर्माता का दावा है कि गजेबो को असेंबल होने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं। यह कस्टमाइजेशन इस एसयूवी को कई एडवेंचर प्रेमी लोगों के लिए पसंदीदा बना देगा जो कार से यात्रा करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


किंग साइज बेड और थिएटर का मजा
एसयूवी की आउटडोर खूबियां केबिन के अंदर भी मिलती है। पोलस्टोन्स 01 को 6 या 7 सीटर वाले सेट-अप के विकल्प के साथ पेश किया गया है। यह एयरलाइन-शैली की रिक्लाइनिंग सीटों के साथ आता है। 7-सीटर वर्जन में सीटों की दूसरी और तीसरी पंक्ति को खोलकर किंग-साइज बेड में बदला जा सकता है। इसमें एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी है जो छत के पैनल से पहली पंक्ति के बैकरेस्ट के ऊपर नीचे की ओर स्लाइड करती है। एक बार पूरी तरह से झुक जाने पर, कोई दूसरी और तीसरी पंक्ति को इंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ एक तरह के थिएटर में बदल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन पावर और स्पीड
परफॉर्मेंस की बात करें तो, चीनी एसयूवी इसमें भी पीछे नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मिलने वाला इंजन 469 एचपी का अधिकतम पावर और 740 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। पोलस्टोन्स 01 एसयूवी सिर्फ 5.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साइज को ध्यान में रखते हुए, जिसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा, लगभग 2 मीटर चौड़ी और ऊंची है, इसका एक्सीलरेशन काफी तेज है। वास्तव में, अपने साइज और इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स के लिहाज में, एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर की याद दिला सकती है।


बैटरी और रेंज
यह एसयूवी CATL द्वारा निर्मित 56 kWh लिथियम-आयन सेल्फ-चार्जिंग बैटरी पैक के साथ भी आती है। चीनी टेस्ट साइकिल के मुताबिक, बैटरी सिर्फ ईवी मोड पर 235 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। पेट्रोल इंजन की दक्षता जोड़ने पर, एसयूवी को ईंधन भरने या रिचार्ज करने के लिए बिना रुके 1,100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed