Car Central Locking System: क्यों खराब हो जाता है कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, बचाव के लिए करें ये इंतजाम
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम कार को सुरक्षित बनाने के लिए एक साधारण फीचर है। कार के ड्राइवर वाली साइड का दरवाजा खुलने पर बाकी की गेट भी खुद ही अनलॉक हो जाते हैं। वहीं, कार के ड्राइवर साइड वाले गेट के बंद होने पर अन्य दरवाजे भी खुद ही लॉक हो जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के ऑटोमोबाइल बाजार में कई एडवांस फीचर्स वाली गाड़ियां आ रही है। कार निर्माता कारों में बेहतर सुरक्षा के लिए कई आधुनिक फीचर्स जोड़ रहे हैं। इनमें से एक फीचर का नाम है सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम। इस फीचर की वजह से कार में बैठे लोग काफी सुरक्षित रहते हैं। ये फीचर कार में ड्राइवर वाली साइड से काम करता है। ऐसे में ये फीचर जितना काम का है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है।
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की खास जानकारी
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम कार को सुरक्षित बनाने के लिए एक साधारण फीचर है। कार के ड्राइवर वाली साइड का दरवाजा खुलने पर बाकी की गेट भी खुद ही अनलॉक हो जाते हैं। वहीं, कार के ड्राइवर साइड वाले गेट के बंद होने पर अन्य दरवाजे भी खुद ही लॉक हो जाते हैं। यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम में बटन दबाकर बूटस्पेस का गेट भी खोला और बंद किया जा सकता है।
किस तरह से काम करता है ये सिस्टम
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम आजकल अधिकतर कारों में दिया जा रहा है। ये सिस्टम कार की चाबी में एक कोड के साथ जुड़ा होता है। ये कोड कार के अलॉर्म सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। ऐसे में जब भी कार को चाबी से लॉक किया जाता है तो ये सिस्टम उस कोड के साथ मिलने पर ही खुलता है। ये सिस्टम उस समय पर काफी बढ़िया होता है, जब कार किसी बड़ी पार्किंग वाली जगह पर खड़ी हो। चाबी के जरिए अपनी कार को अनलॉक करने पर उसमें से एक अलग तरह की आवाज आती है, ऐसे में लोग अपनी कार की पहचान भी आसानी से कर सकते हैं।
कैसे खराब होता है सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम हादसे के दौरान टक्कर में खराब हो सकता है। इस सिस्टम की इलेक्ट्रिक तारों को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से ये सिस्टम काम करना बंद कर देता है। ऐसे में अंदर बैठे लोग कार में ही फंस जाते हैं।
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम खराब होने पर क्या करें
अगर कभी हादसे के दौरान कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम खराब हो जाता है तो आपके पास इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए पूरा इंतजाम होना चाहिए। आप कार में हथौड़ा, फायर एक्सटींग्यूशर, सीट बेल्ट कटर और कई अन्य उपकरणों को रख सकते हैं। ये सभी उपकरण किसी भी आपात स्थिति में काम आ सकते हैं। इनकी मदद से आप कार से सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं।