Car Tips: ट्रैफिक में अपनी कार को कैसे रखें सुरक्षित, यहां जानें पांच खास टिप्स
ट्रैफिक जाम के दौरान इंजन टेंप्रेचर पर नजर रखें। कार के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पर इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसमें सी और एच अक्षरों से अलग-अलग पहचान होती है।
विस्तार
अक्सर लोग अपने ब्रेक में बाहर घूमने के लिए जाते हैं। अगर किसी ट्रिप के दौरान आपकी कार ट्रैफिक में फंस जाएं तो लोगों को नहीं पता होता कि उन्हें क्या करना चाहिए। ट्रैफिक जाम के समय पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपकी कार को नुकसान हो सकता है। जानिए डिटेल।
इंजन टेंप्रेचर पर रखें नजर
ट्रैफिक जाम के दौरान इंजन टेंप्रेचर पर नजर रखें। कार के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पर इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसमें सी और एच अक्षरों से अलग-अलग पहचान होती है। अगर गैज एच के काफी करीब आ जाए तो या 100 डिग्री मार्क को पार कर जाए तो तुरंत कार को साइड करके इंजन को बंद कर देना चाहिए।
इंजन पावर को न करें खत्म
अगर भारी ट्रैफिक में कार का इंजन लगातार चल रहा है तो भी इस स्थिति में भी इंजन में खराबी आ सकती है। ड्राइवर को ऐसे हालात में इंजन स्टार्ट और स्टॉप बटन का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इंजन की वार्निंग लाइट को चेक करते रहना चाहिए।
एसी को कर दें बंद
ट्रैफिक जाम में फंसने के दौरान कार के एसी को बंद करके खिड़कियों को खोल देना चाहिए। ऐसा करके आप ईंधन की बचत के साथ ही उसे सुरक्षित भी रख सकते हैं।
संभलकर करें गियर का इस्तेमाल
अक्सर देखा गया है जाम की स्थिति में कार डाउन हो जाती है। ऐसे में हो सकता है कि क्लच का काफी अधिक इस्तेमाल हुआ हो। इस तरह से ड्राइविंग के दौरान गियर पर काफी ध्यान देना होता है।
दूरी बनाकर रखें
सड़क और हाइवे पर ट्रैफिक के दौरान कई बार कार चालक अपनी कार को पीछे करते हैं, ऐसे में अपनी कार को थोड़ी दूरी के साथ लेकर ड्राइव करें। अगर आप किसी बड़े वाहन को चला रहे हैं तो आगे वाले वाहन से अच्छी-खासी दूरी बनाकर चलें।