फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Safety: Pulling Handbrake Moving Car Can Flip It, High Repair Cost Life Risk

Car Safety: चलती कार में हैंड ब्रेक लगाना खतरनाक? पलट सकती है गाड़ी, हो सकता है लाखों का नुकसान; जानें कैसे

Wed, 11 Mar 2026 11:07 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 11 Mar 2026 11:07 AM IST
सार

Car hand brake danger: कार में दिया गया हैंड ब्रेक आमतौर पर पार्किंग के समय इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर इसे चलती गाड़ी में लगा दिया जाए तो ये हादसे में भी तब्दील हो सकता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये न केवल आपकी कार के इंजन और टायरों को तबाह कर सकता है, बल्कि जान के लिए भी खतरा बन सकता है। जानिए कैसे?

विज्ञापन
Car Safety: Pulling Handbrake Moving Car Can Flip It, High Repair Cost Life Risk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

हर कार में गियर लिवर के पास एक हैंड ब्रेक दिया जाता है, जिसे पार्किंग ब्रेक भी कहा जाता है। इसका मुख्य काम गाड़ी को पार्क करने के बाद स्थिर रखना होता है ताकि कार अपने आप आगे या पीछे न सरके। जब तक इसे हटाया नहीं जाता, गाड़ी को आसानी से हिलाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अगर गलती से या मजाक में चलती कार में हैंड ब्रेक लगा दिया जाए तो क्या होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


कार का कंट्रोल खो सकता है
जब आप तेज रफ्तार में अचानक हैंडब्रेक खींचते हैं, तो पिछले पहिये तुरंत जाम हो जाते हैं। इससे गाड़ी का फ्रिक्शन यानी की घर्षण खत्म हो जाता है और वह सड़क पर फिसलने लगती है। अगर सड़क गीली है या मोड़ है, तो कार पलट भी सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Driving License: ड्राइविंग टेस्ट देने जा रहे हैं? घबराएं नहीं, इन छह आसान तरीकों से एक बार में पाएं लाइसेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक केबल का टूटना और सिस्टम फेलियर
हैंडब्रेक एक मैकेनिकल केबल के जरिए काम करता है। चलती गाड़ी के टॉर्क और फोर्स के खिलाफ जब केबल पर अचानक दबाव पड़ता है, तो उसके टूटने की संभावना 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। एक बार केबल टूटी, तो इमरजेंसी में गाड़ी रोकने का आपका अंतिम विकल्प भी खत्म हो सकता है।

टायर और सस्पेंशन को नुकसान
सोचिए, पहिया घूमना बंद कर चुका है लेकिन गाड़ी की गति उसे आगे घसीट रही है। ऐसे में टायर सड़क पर बुरी तरह रगड़ा जाते हैंस, जिससे वे एक ही बार में फटने की कगार पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, अचानक लगने वाला यह झटका कार के एक्सल (Axle) और सस्पेंशन को टेढ़ा कर सकता है।


ये भी पढ़े: Road Accidents: महाराष्ट्र में 10 साल में सड़क दुर्घटना दर में बड़ी गिरावट, क्या वहां सड़क हादसों का जोखिम कम हुआ?

गियरबॉक्स और इंजन पर घातक प्रहार
यह सबसे महंगा नुकसान है। अगर गाड़ी गियर में है और आप हैंडब्रेक खींचते हैं, तो इंजन पहियों को घुमाना चाहता है जबकि ब्रेक उन्हें रोकने का काम करता है। इसमें जीत किसी की नहीं होती, बस आपका ट्रांसमिशन (गियरबॉक्स) अंदर से टूट जाता है। गियरबॉक्स रिपेयरिंग का खर्चा आपकी जेब पर लाखों का बोझ डाल सकता है।

क्या कभी चलती कार में हैंड ब्रेक इस्तेमाल करना चाहिए?
कुछ विशेष परिस्थितियों में, जैसे कि अगर मुख्य ब्रेक अचानक फेल हो जाए, तब धीरे-धीरे हैंड ब्रेक खींचकर गाड़ी की स्पीड कम की जा सकती है, लेकिन यह प्रक्रिया बहुत सावधानी से और धीरे-धीरे करनी चाहिए, अचानक नहीं। जब गाड़ी की रफ्तार काफी कम (20-30 किमी/घंटा) हो जाए, तब हैंडब्रेक को धीरे से ऊपर उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed