फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Test drive review of new skoda octavia 2017

2017 SKODA OCTAVIA: खरीदना महंगा पर इसे रखना है सस्ता

Sat, 24 Jun 2017 05:12 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Test drive review of new skoda octavia 2017
- फोटो : Amit Dwivedi

कंपटीशन की तगड़ी मार झेल रहे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के हर वर्ग में प्रतिस्पर्धा का तूफान चल रहा है। हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में तरह-तरह का प्रयोग कर रहा है। लेकिन इन प्रयोगों में सबसे ज्यादा जो कंपनियों को पसंद आ रहा है वह है वेरिएंट जोड़ना व फेसलिफ्ट देना। पूरी दुनिया में अगर ऑक्टेविया की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने लगभग 50 लाख से भी अधिक ऑक्टेविया बेची है। लेकिन भारतीय बाजार में कमजोर सेल्स नेटवर्क के कारण अभी भी स्कोडा की कारें सिर्फ महानगरों या फिर टायर टू सिटीज तक ही सीमित रह गई हैं। अब 2013 में नए अंदाज व रूप में लॉन्च हुई ऑक्टेविया का नया स्वरूप बाजार में आने वाला है। 2017 ऑक्टेविया को हमने चंडीगढ़ में चलाया और यह जानने की कोशिश की कि इस कार में कंपनी ने कितना बदलाव किया है। तो आइए आपको इसकी ड्राइव पर सीधे लिए चलते हैं देश के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार चंडीगढ़। 

विज्ञापन

 

डिजाइन

Test drive review of new skoda octavia 2017
पहली नजर में ऑक्टेविया की नई क्‍वैड हेडलैंप डिजाइन आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। हो सकता है कि यहां प्रकाशित तस्वीरों में आपकी इसकी खूबसूरती का संपूर्ण आनंद न ले पाएं। लेकिन जब आप इसे सामने से देखेंगे तो इसके कायल हो जाएंगे। इसके बटरफ्लाई ग्रिल के साथ इसके छोटे हेडलैंप को बड़ी सफाई के साथ मर्ज किया गया है। इसके ये लैंप इसके पहले की ऑक्टेविया में मौजूद हैं पर अब ये ज्यादा छोटे हैं व अच्छे दिख रहे हैं। इसके अलावा इसके टॉप टू वेरिएंट में आपको एडाप्टिव, फुल एलईडी लाइटिंग ऑटो बीम फंक्‍शन के साथ मिलेंगे। इसका बोनट अब एकदम नया डिजाइन किया गया है तथा इस पर उकेरी गई लाइनें इसके चरित्र को और दिलचस्प बनाती हैं।

इसके सामने के बंपर में भी थोड़ा बदलाव है जिसके तहत इसमें स्पोर्टस क्रोम स्ट्रिप नए एलईडी फॉग लैंप के साथ दोनों तरफ दिए गए हैं। इसमें कॉर्नरिंग लाइट फंक्‍शन भी है। पहले की ऑक्टेविया की तरह अभी भी इसका साइड प्रोफाइल अच्छा दिखता है। इसमें सिर्फ एक बदलाव लाते हैं इसमें दिए गए 16 इंच के एलॉय व्हील। इसके बड़े व्हील के वजह से इसकी खूबसूरती तो बढ़ गई है लेकिन राइड कंफर्ट पर इसका असर पड़ा है। बगल के हिस्से की तरह इसका पिछला हिस्सा पुरानी गाड़ी से जरूर मिलता है पर रिवाज्ड एलईडी टेललैंप व बंपर में थोड़ा फर्क दिखता है। लेकिन ये फर्क सिर्फ इतना ही है कि आप बारीकी से देखेंगे तभी पता चलेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर

Test drive review of new skoda octavia 2017
जिस तरह से इसके एक्सटीरियर में स्पिलट हेडलैंप अलग दिखता वैसे ही इसके इंटीरियर में सबसे जुदा नजर आता है इसका नया इंफोटेनमेंट स्क्रीन। इसका 8 इंच टचस्क्रीन डिस्‍प्ले केबिन को प्रीमियम फील देता है। इसके पुराने 6 इंच वाले डिस्‍प्ले के संचालन के लिए लगाए गए बटन की जगह अब टच बटन ने ले ली है। इसका हाई रेजोल्यूशन डिस्‍प्ले बढ़िया टच रिस्पांस देता है। इसके साथ ही में एंड्रायड ऑटो, एपल कार प्ले और मिरर लिंक इसे लग्जरी कार होने का पूरा अहसास कराते हैं। इसका ड्यृल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम का लेआऊट काफी जाना पहचाना लगता है और इसके ज्यादातर हिस्से में ग्लॉसी ब्लैक ट्रिम इसको बड़ा स्वरूप प्रदान करते हैं तथा बेज केबिन इसको हवादार बनाता है तथा यह खूबसूरत भी लगता है। अन्य बदलावों की बात करें तो इसमें पतला स्टीयरिंग व्हील व तरोताजा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी स्कोडा ने दिया है। लेकिन ऑक्टेविया की सबसे खास बात है इसमें दिया गया पार्किंग असिस्टम सिस्टम जिसे एक बटन के जरिए आप एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको गाड़ी कहीं पार्क करनी है इसे एक्टिव कर लें व कार की स्टीयरिंग को छोड़ दें तथा जैसे गाड़ी कहे वैसे ब्रेक करें कार अपने आप अपनी पार्क होने की जगह तलाश लेगी। इसमें पीछे तीन लोग बैठ सकते हैं लेकिन अगर लग्जरी फील लेना है तो बस दो ही लोग पीछे बैठें। 

 
विज्ञापन

चलाने में

Test drive review of new skoda octavia 2017
स्कोडा ने अपनी इस लग्जरी प्रीमियम सेडान में तीन इंजन और तीन गियरबॉक्स का विकल्व दिया है। लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका 2 लीटर डीजल इंजन 143 एचपी की शक्ति औा 320 एनएम का टॉर्क देता है इसमें सिक्स स्पीड मैनुअल व 6 स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक का विकल्प दिया गया है। पेट्रोल खरीदारों के लिए इसमें 1.4 टीएसआई और 1.8 टीएसआई का विकल्प है जो कि अपने 7 स्पीड डीएसजी के साथ 180 एचपी की शक्ति व 250 एनएम का टॉर्क देता है। ऑक्टेविया की राइड गुणवत्ता में मुझे पुरानी ऑक्टेविया से कुछ अलग नहीं लगा लेकिन सबसे मजेदार मुझे लगा इसका पार्क असिस्ट सिस्टम। बस आप गाड़ी की बात मानते जाइए ये अपने आप खुद को पार्क कर लेगी आपको दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। 

 

चलते-चलते

Test drive review of new skoda octavia 2017
यह एक शानदार कार है जिसे चलाने में बहुत मजा आता रहा है। लेकिन नई ऑक्टेविया 2017 में दिए गए नए फीचर आपका दिल जीत लेंगे। एक चीज हम मानकर चल रहे हैं कि इसकी कीमत पहले के मुकाबले कम रहेगी ऐसा जीएसटी के वजह से ही नहीं बल्कि कंपटीशन के वजह से स्कोडा कर रही है। इसकी ओनरशिप कॉस्ट आपको खले नहीं इसलिए इसके लिए स्कोडा ने 39 हजार 999 रुपये में 4 साल का शानदार मेनटेनेंस पैकेज ऑफर किया है। संभव है कि स्कोडा की यह रणनीति इसे नंबर गेम में मजबूत बना दे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसकी कीमत 15 से 21 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच में रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed