{"_id":"5a2ce4394f1c1b156b8bb5cc","slug":"maruti-ciaz-becomes-best-selling-c-segment-sedan-in-november-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में सबसे ज्यादा बिकी ये सेडान कार, City और Verna को दी मात","category":{"title":"Car Review","title_hn":"कार रिव्यू","slug":"car-review"}}
नवंबर में सबसे ज्यादा बिकी ये सेडान कार, City और Verna को दी मात
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Maruti Ciaz
मारुति सियाज को एक बार फिर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सी-सेगमेंट सेडान कार का खिताब मिल गया है। इस कार ने नवंबर 2017 में बिक्री के मामले में हुंडई वरना और होंडा सिटी को भी पछाड़ दिया।
पढ़ें: मारुति सुजुकी CelerioX vs रेनो Kwid: जानिए किसे खरीदना फायदे का सौदा
नवंबर महीने में मारुति ने सियाज कार की 4009 यूनिट बेचीं, जबकि हुंडई वरना की 3751 और होंडा सिटी सेडान की केवल 3315 यूनिट ही बिक पाई। होंडा सिटी का यह आंकड़ा पिछले छह महीनों में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: मारुति सुजुकी CelerioX vs रेनो Kwid: जानिए किसे खरीदना फायदे का सौदा
विज्ञापन
नवंबर महीने में मारुति ने सियाज कार की 4009 यूनिट बेचीं, जबकि हुंडई वरना की 3751 और होंडा सिटी सेडान की केवल 3315 यूनिट ही बिक पाई। होंडा सिटी का यह आंकड़ा पिछले छह महीनों में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
कार का इंजन और फीचर्स
सियाज
मारुति सियाज में कंपनी 1.4 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन का विकल्प देती है। दोनों ही इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कार में पांच पैसेंजर आसानी से बैठ सकते हैं। एडवांस फीचर्स के तौर पर टचस्क्रीन इंटरटेनमेंट सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन, रिवर्स पार्किंग कैमरा और लैदर सीटें दी गई हैं। कार को स्टाइलिश बनाने के लिए ग्रिल पर क्रोम का इस्तेमाल और प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। सियाज की शुरुआती कीमत 7.53 लाख रुपए है। कार के फीचर्स और डिजाइन की बदौलत इसे वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट कहा जा सकता है।