फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car panoramic sunroof disadvantages reasons to avoid them

Car Tips: कितनी सुरक्षित होती है पैनोरमिक सनरुफ वाली कार? एक मिनट ठहरकर जरूर जानें डिटेल

Fri, 21 Jun 2024 06:42 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

कार बाजार में पैनोरमिक सनरुफ वाली गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी इस सुविधा के साथ नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। जानिए इसका क्या-क्या नुकसान होता है। 
 

विज्ञापन
car panoramic sunroof disadvantages reasons to avoid them
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

भारतीय कार बाजार में नई-नई तकनीक तेजी से अपना दायरा बढ़ा रही है। वाहन कंपनियां वाहनों में सुरक्षा के लिए बेहतर फीचर्स देने पर जोर दे रही हैं। इसके साथ ही वाहनों में सुविधाएं को बढ़ाने का भी काम जारी है। इसमें पैनोरमिक सनरुफ एक कमाल का फीचर है। बीते कुछ सालों में पैनोरमिक सनरुफ की सुविधा बहुत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में इस फीचर का जितना फायदा है, उतना ही नुकसान भी है। हालांकि, पैनोरमिक सनरुफ फीचर अभी भी पूरी तरह से काम का फीचर नहीं है। 

विज्ञापन

पैनोरमिक सनरुफ सुविधा से कितना फायदा?

दरअसल देश के अधिकतर क्षेत्रों में धूल और धूप देखने को मिलती है। इस वजह से पैनोरमिक सनरुफ की सुविधा का पूरी तरह से आनंद नहीं लिया जा सकता है। फिलहाल देश में गर्मी का सितम जारी है। ऐसे में लू की गर्म थपेड़ों और जलाने वाली धूप की वजह से ज्यादातर लोग गाड़ी की खिड़की भी बंद रखते हैं। ऐसे में पैनोरमिक सनरुफ को खोलना मुसीबत लेने जैसा होगा। 
वहीं, अगर सर्दी के मौसम में पैनोरमिक सनरुफ की सुविधा का लाभ उठाने की सोच रहे हैं तो भी यह संभव नहीं है। दरअसल, सर्दी के दौरान धुंध की बड़ी परेशानी होती है। ऐसे में पैनोरमिक सनरुफ गाड़ी में और सर्दी बढ़ा सकती है, इसलिए सर्दी के सीजन में भी इसका इस्तेमाल करना मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैनोरमिक सनरुफ वाली कार की सुरक्षा

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैनोरमिक सनरुफ में एक नाजुक कांच की परत मिलती है। सनरुफ काफी कमजोर होता है और इसी वजह से सनरुफ के साथ जरा सा टकराव काफी नुकसान वाला साबित हो सकता है। अगर कभी तेज आंधी या खराब मौसम में सनरुफ के ऊपर कोई भारी चीज गिर जाए तो सनरुफ को नुकसान होगा। साथ ही कार के अंदर बैठे लोगों को भी हानि हो सकती है। इस तरह से पैनोरमिक सनरुफ बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन

पैनोरमिक सनरुफ परेशानी का सबब

अगर आप सोच रहे हैं कि गर्मी के मौसम में पैनोरमिक सनरुफ वाली कार से पहाड़ों का सफर किया जाए और आनंद लिया जाए तो आप गलत हो सकते हैं। पहाड़ी रास्ता काफी मुश्किल होता है, अगर पैनोरमिक सनरुफ को खोलकर गाड़ी चलाई तो कभी भी ऊपर से कोई परेशानी आ सकती है। साथ ही पैनोरमिक सनरुफ को किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है। 
पैनोरमिक सनरुफ फीचर गाड़ी के हादसे के वक्त अंदर बैठे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। हादसे की स्थिति में पैनोरमिक सनरुफ वाली कार में कई बार सही से एयरबैग काम नहीं करते हैं। साथ ही कई बार पैनोरमिक सनरुफ अंदर बैठे लोगों को नुकसान भी पहुंचा देता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed