{"_id":"654130382013114f010e93ab","slug":"car-owner-in-uk-recovers-car-stolen-from-birmingham-through-google-earth-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Earth: ब्रिटेन में एक शख्स ने गूगल अर्थ की मदद से चोरी हुई कार की बरामद, पुलिस की कार्रवाई से था नाखुश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Google Earth: ब्रिटेन में एक शख्स ने गूगल अर्थ की मदद से चोरी हुई कार की बरामद, पुलिस की कार्रवाई से था नाखुश
Tue, 31 Oct 2023 10:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:20 PM IST
सार
यूनाइटेड किंगडम में एक कार मालिक अपनी 23,000 पाउंड (23.31 लाख रुपये) की कार को उसके बर्मिंघम घर से चोरी हो जाने के बाद Google Earth (गूगल अर्थ) की बदौलत ढूंढने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
Stolen Car found with Google Earth
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड किंगडम में एक कार मालिक अपनी 23,000 पाउंड (23.31 लाख रुपये) की कार को उसके बर्मिंघम घर से चोरी हो जाने के बाद Google Earth (गूगल अर्थ) की बदौलत ढूंढने में कामयाब रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेय रॉबिन्सन को काम पर जाना था और जब वह नीचे गए, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनकी दोनों कारें - एक स्पोर्टी सीट और एक फॉक्सवैगन गोल्ड चोरी हो गई थीं।
कथित तौर पर चोर उनके घर में घुस गए और उनकी दो कारों की चाबियां ले गए।
पुलिस की कार्रवाई से 'नाखुश' रहने के बाद 23 वर्षीय निराश व्यक्ति ने खुलेआम हुई इस चोरी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
चोरी हुई सीट का एक धुंधला वीडियो इमेज शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर साझा किया गया था और रॉबिन्सन के दोस्त जेमी ने देखा था। लेकिन चोर ने कार वापस करने के लिए 2,000 पाउंड की मांग की।
तकनीक की समझ रखने वाला होने के नाते, जेमी ने उस इमारत की रिवर्स इमेज सर्च करने में रॉबिन्सन की मदद की, जिसके बगल में कार खड़ी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर व्हीली बिन पर एक हाउसिंग एस्टेट का नाम देखने के बाद उस लोकेशन को ट्राइएंगुलेट करने में कामयाब रही। गूगल अर्थ का इस्तेमाल कर उस सटीक सड़क की पहचान कर ली गई जहां वाहन पार्क किया गया था। जिसके बाद दोनों ने तुरंत पुलिस को बुलाया, जो बर्मिंघम में जेय के घर से सिर्फ छह मील दूर कार को बरामद करने में सक्षम थे।
विज्ञापन
जे वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस से कम प्रभावित थे। उन्होंने कहा, "मैंने अपडेट के लिए उन्हें शनिवार दोपहर को फोन किया लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि अभी तक इसे किसी अधिकारी को आवंटित भी नहीं किया गया है। फिर मैंने उन्हें रविवार को फोन किया और उन्होंने कहा कि यह अभी भी आवंटन के लिए लंबित है। उन्होंने कहा, ''अगर मैंने मामले को अपने हाथ में नहीं लिया होता तो मुझे कार वापस नहीं मिलती।" बता दें कि उनकी फॉक्सवैगन गोल्फ, जिसकी कीमत लगभग 16,000 पाउंट (16.23 लाख रुपये) है, अभी तक नहीं मिली है।