फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car guide compact suv know the full detail

Car Tips: कॉम्पैक्ट एसयूवी में मिलती हैं गजब की खूबियां, खरीदने से पहले जरूर करें चेक

Wed, 17 Jul 2024 05:06 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 05:06 PM IST
सार

अगर आप अपने थोड़े बड़े परिवार के लिए नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कॉम्पैक्ट एसयूवी कार एक शानदार विकल्प हो सकती है। इस कार में एक से बढ़कर एक कमाल के फीचर्स मिलते हैं। जानिए क्या है डिटेल। 

विज्ञापन
car guide compact suv know the full detail
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

कार बाजार में कुछ समय से कॉम्पैक्ट एसयूवी का जलवा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पिछले कुछ समय से वाहन निर्माता भी कॉम्पैक्ट एसयूवी पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में अगर आप इन दिनों बाजार से एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी एसयूवी से थोड़ी अलग होती है, ऐसे में यहां पर आपकी सारी दुविधा दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन

कॉम्पैक्ट एसयूवी एक शानदार विकल्प!

कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी में एक बड़ा अंतर गाड़ी के साइज को लेकर होता है। यही वजह है कि अभी भी काफी लोगों को कॉम्पैक्ट एसयूवी पर पूरी तरह से भरोसा नहीं है। कॉम्पैक्ट एसयूवी के अपने फायदे और नुकसान हैे। कॉम्पैक्ट एसयूवी के लगातार नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको बाद में किसी तरह का पछतावा नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट एसयूवी का बेहतर डिजाइन

कॉम्पैक्ट एसयूवी का डिजाइन और स्टाइल ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसका यूनिक डिजाइन इसे सेडान और हैचबैक कार से अलग करती है। इसमें कार का साइज भी काफी मायने रखता है और गाड़ी में मिलने वाले फीचर्स भी अन्य कारों से अधिक मिलते हैं। 

विज्ञापन

कॉम्पैक्ट एसयूवी में ग्राउंड क्लीयरेंस

कॉम्पैक्ट एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा होता है, ऐसे में अगर आप इस कार के साथ किसी पहाड़ी सफर पर जाते हैं तो टूटे-फूटे रास्तों पर कार का संतुलन बना रहता है। इस कार का स्टाइल और डिजाइन इस तरह से तैयार किया जाता है कि कार आसानी से उबड़-खाबड़ रास्तों को पार कर लेती है। 

आरामदायक सफर

इसके साथ ही कॉम्पैक्ट एसयूवी में सेडान और हैचबैक के मुकाबले ज्यादा लोग बैठ पाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो यह कार सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यही वजह है कि जब भी लोग किसी ट्रिप पर बाहर जाते हैं तो यह कार पहली पसंद होती है। 

दमदार इंजन

वहीं, कॉम्पैक्ट एसयूवी में इंजन की क्षमता और साइज भी बड़ा होता है। अगर कॉम्पैक्ट एसयूवी की तुलना सेडान और हैचबैक से करेंगे तो पता चलेगा कि कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजी मार लेती है। इसमें दमदार इंजन मिलता है, इसकी वजह से यह कार कम मेहनत के पहाड़ी रास्तों पर या फिर कठिन रास्तों पर सफर पूरा कर लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed