फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Volvo V40 Cross Country Petrol launched in India at Rs. 27 Lac

स्वीडन कार कंपनी ने भारत में उतारी अपनी लग्जरी कार

Wed, 22 Apr 2015 03:56 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
Volvo V40 Cross Country Petrol launched in India at Rs. 27 Lac

स्वीडन बेस्ड लग्जरी कार कंपनी वोल्वो इडिंया ने अपनी पॉपुलर क्रॉसोवर कार वोल्वो वी40 क्रॉस कंट्री का पेट्रोल मॉडल भारतीय कार बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 27 लाख रुपए (एक्सशोरूम, मुम्बई) है।

विज्ञापन


फिलहाल कंपनी इसका केवल एक ही वेरिएंट देश में उतारेगी। वी 40 क्रॉस कंट्री का डीजल मॉडल देश में पहले ही उतारा जा चुका है। वोल्वो वी 40 क्रॉस कंट्री देश में इस ब्रांड की उतारी गई पांचवीं कार है।
विज्ञापन


इससे पहले एक्ससी60 क्रॉसोवर, एक्ससी90 क्रॉसोवर, एस60 सेडान और एस80 सेडान जैसे मॉडल पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। सेफ्टी पर खासा ध्यान देते हुए इस क्रॉसोवर में इंटेलिजेंट ड्राइवर इंफोमेशन सिस्टम (IDIS), लेजर असिस्टेड ऑटोमेटिक ब्रेकिंग, मल्टीपल एयरबैग, एबीएस, टर्न विद स्टेरिंग लाइट सहित और डायन्मिक स्टेब्लिटी और ट्रेक्शन कंट्रोल (DSTC) जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पावर

Volvo V40 Cross Country Petrol launched in India at Rs. 27 Lac

वोल्वो वी40 क्रॉस कंट्री टी-4 में 1.6 लीटर, 4 सिलेंडर GTDi (गैसोलीन टर्बोचार्जड डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन लगा है जो पावर देने के साथ ही ईंधन खपत भी कम करता है। 1596सीसी की यह मशीन 180बीएचपी पावर और 240एनएम टॉर्क जेनरेट करती है और 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड तक केवल 8.5 सैकेंड में पहुंचती है।

इस कार में 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगे है जो फ्रंट व्हील्स पर पावर डिलीवर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed