ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू को टक्कर देने आ गई स्वीडिश कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन लग्जरी कार कंपनी वोल्वो इडिंया ने अपनी सेकेंड जनरेशन SUV वोल्वो XC90 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वही कार है जिसे पिछले हफ्ते ही वाल्वो ने अपनी सबसे दमदार SUV का दर्जा दिया था।
कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 64.9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की है। वोल्वो एक्ससी90 के टॉप वैरिएंट की कीमत 77.9 रुपए तय की गई है।
वोल्वो ने इसका फ्रंट जनरेशन मॉडल 12 साल पहले कार बाजार में उतारा था। वोल्वो XC90 इडिंयन कार मार्केट में ऑडी Q7, BMW Q5, और मर्सिडीज बेंज GL क्लास से मुकाबला करेगी। यह वोल्वो का देश में दूसरा बड़ा लॉन्च है, इससे पहले वोल्वो ने अपनी क्रॉसोवर V40 क्रॉस कंट्री का पेट्रोल मॉडल पिछले महीने ही लॉन्च किया था।
पावर और परफॉर्मेंस
2015 वोल्वो XC90 को ग्लोबली 2.0 लीटर प्लग इन हाइब्रिज वर्जन और T8 ट्विन इंजन के साथ 2 पेट्रोल और एक डीजल मॉडल में उतारा गया है।
संभावना जताई जा रही है कि देश में यह मॉडल सीरीज केवल डीजल में ही उपलब्ध होगी। 1969सीसी 4 सिलेंडर टर्बोडीजल की यह मोटर 222bhp पावर 4250rpm और 470Nm टॉर्क 2500rpm पर जेनरेट करेगी।
इस कार में 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इस SUV में 5 ड्राइविंग मोड हाइब्रिड, प्युर इलेक्ट्रिक, पावर, AWD और सेव दिए गए हैं जिसे ग्राहक अपने ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से चुन सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो पहली जनरेशन के मुकाबले 2015 वोल्वो XC90 में एक्सटीरियर व इंटीरियर दोनों में काफी सारे बदलाव किए गए हैं। यह SUV वोल्वो के नए SPA में (स्केलेबल प्लेटफार्म एग्रीक्लचर) पर बेस्ड है। वहीं केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो, दोनों को सपोर्ट करता है।