{"_id":"6e6632c92cff02bc5627fde0f81f3314","slug":"volkswagen-studying-possibility-of-introducing-a-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बाजार में फोक्सवैगन की सस्ती कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारतीय बाजार में फोक्सवैगन की सस्ती कार
Updated Wed, 04 Jun 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय से कार इंडस्ट्री में इस बात पर काफी चर्चा हो रही थी कि जर्मनी कार कंपनी फोक्सवैगन अपनी सस्ती कार लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद अब फोक्सवैगन की नजरें भारतीय बाजार में कम बजट की कार उतारने पर है।
फोक्सवैगन फिलहाल भारतीय बाजार में 5 लाख रुपए से अधिक कीमत की कारों की बिक्री कर रही है। क्वालिटी और प्रीमियम कारों के लिए मशहूर फोक्सवैगन प्रीमियम हैचबैक और सेडान सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है।
विज्ञापन
अगर बजट कार को लेकर कंपनी कामयाब रही तो 5 लाख रुपए से कम कीमत वाले कार बाजार में भी अपनी अच्छी जगह बना सकती है।
इस बारे में अंतिम फैसला कंपनी अगले एक साल तक कर सकती है। अगर उसकी योजना कामयाब रही तो उसे इस सेगमेंट में उतरने में कम से कम 3-4 साल लगेंगे।
इस बीच कंपनी स्थानीय स्तर पर इंजन और गियर बॉक्स प्लांट को स्थापित करेगी। इससे कंपनी को 5 लाख रुपए से कम दाम वाली कारें उतारने में आसानी होगी।