फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   volkswagen launched new version of polo

फॉक्सवैगन ने लांच किया पोलो का नया अवतार

Wed, 01 May 2013 12:25 AM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Wed, 01 May 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
volkswagen launched new version of polo

अग्रणी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी पसंदीदा हैचबैक कार पोलो के नए वर्जन को लांच कर दिया है। पेट्रोल इंजन वाली कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।

विज्ञापन


पोलो के नए वेरिएंट जीटी टीएसआई में 1.2 लीटर का इंजन है। कंपनी ने नई पोलो के जरिए उन ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है, जो कम ईंधन खपत में ज्यादा पावर के साथ ड्राइविंग का लुत्फ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


नई कार की 105bhp क्षमता है, इसमें 7 स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन है। फॉक्सवैगन का दावा है कि पोलो का नया वर्जन 17.2 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगा।

कार की टॉप स्पीड 190 किमी. प्रति घंटा है और यह महज 9.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

नए वर्जन के इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। अभी मुंबई के बाजार में पोलो की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद सक्सेना ने बताया कि नई पोलो को अधिक क्षमता और ज्यादा माइलेज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed