फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   volkswagen lauched its new gt tdi model in Rs 8.08 lakh

डीजल से दौड़ेगी नई फॉक्सवैगन पोलो जीटी टीडीआई

Mon, 16 Sep 2013 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Sep 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
volkswagen lauched its new gt tdi model in Rs 8.08 lakh

दिवाली से पहले ही कार कंपनियां भारतीय बाजार में अपने नए-नए वैरियंट और मॉडल कारें पेश कर रही हैं।

विज्ञापन


जर्मनी की कार कंपनी फॉक्सवैगन ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट हैचबैक कार पोलो का नया अवतार लॉन्च किया है। नए मॉडल का नाम 'पोलो जीटी टीडीआई' से पेश किया गया है।

पोलो रेंज के इस नए वैरिएंट में 1.6 लीटर 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 77किमी/105प्रतिसेकेंड की क्षमता देने में सक्षम है।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद सक्सेना ने कहा, 'हम भारतीय बाजार में नवीन और सबसे कामयाब तकनीक पेश कर रहे हैं। नई पोलो जीटी टीडीआई उसी तकनीक का हिस्सा है।'
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि नई पोलो जीटी टीडीआई को एक खास सेग्मेंट के लोगों के लिए तैयार किया गया है। इस कार को विशेष तौरपर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो दमदार पावर और शानदार ड्राइविंग के साथ-साथ फ्यूल की बचत करने वाली कार चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी का कहना है, 'पोलो रेंज में पोलो जीटी टीएसआई और क्रॉस पोलो के साथ अब पोलो जीटी टीडीआई भी शामिल हो गई है।' इस कार की कीमत लगभग 8.08 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed