{"_id":"a93afb9c-6099-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"vehicles-rating-should-be-on-the-basis-of-fuel-efficiency","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन क्षमता को आधार मानकर हो वाहनों की रेटिंग","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ईंधन क्षमता को आधार मानकर हो वाहनों की रेटिंग
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने पेट्रोलियम संरक्षण और अनुसंधान संस्थान (पीसीआरए) से एक ऐसा तंत्र स्थापित करने को कहा है जिससे देश में प्रत्येक वाहन की रेटिंग उसकी ईंधन क्षमता के आधार पर की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने पीसीआरए से ये भी कहा कि वह देश में तेल और गैस के संरक्षण और उनके आदर्श उपयोग को बढ़ाने के लिए अपनी गतिविधियां तेज करे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बुधवार को यहां पीसीआरए द्वारा आयोजित तेल एंव गैस संरक्षण पखवाड़ा 2013 का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले की समीक्षा की जाएगी। मोइली ने कहा कि राष्ट्रीय संसाधनों का उपयोग करने वाले तमाम क्षेत्रों का प्रत्येक वर्ष सही और सटीक एनर्जी ऑडिट होना जरूरी है। उन्होंने पीसीआरए से देश में तेल एवं गैस के उपयोग बढ़ाने के लिए अपनी गतिविधियां तेज करने को भी कहा।
विज्ञापन