फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   upcoming cars in india july 2015

इस महीने लॉन्च होगी ये तीन कारें, मुकाबला है जबर्दस्त

Sun, 05 Jul 2015 09:07 AM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
upcoming cars in india july 2015

ऑटो बाजार इस महीने जबर्दस्त मुकाबला होने की तैयारी हो चुकी है। तीन बड़ी कंपनियां अपने चर्चित कारों को जुलाई में लॉन्च करने वाली हैं।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी अपनी एस क्रॉस लॉन्च करेंगी तो हुंडई अपनी क्रेटा उतारेगी, इस बीच होंडा अपनी नई जैज लेकर आ रही है।

यह नए मॉडल कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट नई जंग शुरू कर सकते हैं। इसका मुकाबला पहले से मौजूद रेनो की डस्टर, महिंद्रा की स्कार्पियो, फोर्ड की इको स्पोर्ट और निसान की टेरेनो से होगा।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी की ओर से जुलाई के पहले सप्ताह में एस क्रॉस लॉन्च किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर हुंडई क्रेटा को मैदान में उतार कर एंट्री लेवल एसयूवी के बाजार में हाथ आजमाने की तैयारी में है। इसकी लांचिंग जुलाई के अंतिम सप्ताह से अक्तूबर के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति एस क्रॉस

upcoming cars in india july 2015

इन दो नई गाड़ियों के भारतीय बाजार में आने से ऑटो कंपनियों के बीच क्रॉस ओवर वाहनों के बाजार में बिक्री की जंग तेज होने के आसार साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।

इस वर्ग में कंपनियों के बीच बढ़ती टक्कर यह भी बताती है कि देश में इस श्रेणी के वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में इसमें जंग और तेज हो सकती है।

मारुति की एस क्रॉस और हुंडई की क्रेटा दोनों की ही लंबाई 4.3 मीटर है। दोनों का व्हील बेस भी 2,600 एमएम का है।

स्टाइल की बात करें, तो एस क्रॉस एस बाई चार स्टाइलिंग के साथ है, जो गाड़ी को सामने से देखने पर अपना अहसास कराती है। इसकी हेड लाइटें और फ्रंट ग्रिल इसे सुजुकी की गाड़ियों जैसा दिखाती हैं और बेहतर क्रॉस ओवर का लुक देती हैं।

हुंडई क्रेटा

upcoming cars in india july 2015

दूसरी ओर हुंडई की क्रेटा का मामला भी कुछ ऐसा ही है, जिसके चलते यह अपनी कंपनी की एसयूवी न्यू जेन सांता फे की तरह दिखती है।

बताया जा रहा है कि मारुति एस क्रॉस का उत्पादन शुरू कर चुकी है और जल्द ही इसे डिस्प्ले के लिए कंपनी के शोरूमों में प्रस्तुत किया जा सकता है। काफी कॉम्पैक्ट लुक के बावजूद एस क्रॉस चार मीटर से कम की गाड़ियों के वर्ग में नहीं आती।

दूसरी ओर क्रेटा के पेट्रोल और डीजल वर्जनों में 1.6 लीटर इंजन लगा होने की बात कही जा रही है, जिसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध क्रेटा के वर्जनों की तरह भारत में भी इसमें फ्रंट व्हील और ऑल व्हील ड्राइव के विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट और दिन के समय में भी जलाई जाने वाली एलईडी लाइटें, टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर भी मौजूद होने की उम्मीद है।

मारुति की क्रॉस ओवर में 430 लीटर क्षमता का बूट स्पेस होगा। पिछली सीटों को फोल्ड करके इसे 1,269 लीटर तक बढ़ाया जा सकेगा। इसका टर्निंग रेडियस 5.2 मीटर का होगा। इसके पेट्रोल और डीजल वर्जनों में मारुति द्वारा विकसित के-14 सीरीज का इंजन लगाया जाएगा। पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर क्षमता का इंजन होगा, जबकि डीजल में 1.3 लीटर का डीडीआईएस तकनीक वाला इंजन होगा।

होंडा जैज

upcoming cars in india july 2015

कार कंपनी होंडा अपनी नई होंडा जैज लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। 8 जुलाई, 2015 को कंपनी भारत में सेकेंड जनेरेशन होंडा जैज लॉन्च करेगी। नई होंडा जैज डीलर्स के पास पहुंच चुकी है।

कंपनी इस कार को ज्यादा से ज्यादा फ्यूल एफिशियंट कार के तौर पर लॉन्च करने वाली है। कंपनी का दावा है कि नई होंडा जैज 27.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती हैं। यह भारत में यह दूसरे नंबर के कार होगी जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं।

i-Vtec बैज और ‌गियर लीवर के मुताबिक यह होंडा जैज का पेट्रोल वेरिएंट है। कंपनी ने इसमें ब्रियो और अमेज वाला ही 1.2 लीटर इंजन का इस्तेमाल किया है। यह इंजन 88 की पावर देगा। 1.5 लीटर का डीजल इंजन 100PS की पावर जेनरेट करेगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स होंगे।

2015 होंडा जैज का केबिन डिजाइन और लेआउट होंडा सिटी जैसा ही दिया गया है। इसके स्टायरिंग में पैडल शिफ्टर दिया गया है। जो होंडा जैज को अपने सेगमेंट में सबसे अलग कार बनाता है।

2015 होंडा जैज का केबिन डिजाइन और लेआउट होंडा सिटी जैसा ही दिया गया है। इसके स्टायरिंग में पैडल शिफ्टर दिया गया है। जो होंडा जैज को अपने सेगमेंट में सबसे अलग कार बनाता है।

होंडा जैज फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले 8 जुलाई को लॉन्च होगी। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई एलीट आई20 और फोक्सवैगन पोलो से होगा।

नई होंडा जैज 4 मीटर लंबी कार होगी। नई होंडा जैज पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5 - 5.5 लाख रुपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed