फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   toyota will launch etios hybrid

टोयोटा लांच करेगी 'इटिऑस' का हाइब्रिड मॉडल

Sat, 01 Jun 2013 06:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Jun 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
toyota will launch etios hybrid

अग्रणी कार निर्माता कंपनी टोयोटा देश के बाजार में अपनी पसंदीदा सेडान कार इटिऑस के नए हाइब्रिड मॉडल को लांच करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले टोयोटा की तरफ से कहा गया था कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी हाइब्रिड कारों की संख्या में इजाफा करेगी। अभी इंडियन मार्केट में कंपनी अपनी हाइब्रिड कार प्रायस की बिक्री कर रही है।
विज्ञापन


ईंधन की ऊंची होती कीमतों के बीच कंपनी हाइब्रिड कारों को लांच करने की सोच रही है। टोयोटा ने दुनिया भर में करीब 1.2 मिलियन (1.2 करोड़) हाइब्रिड कारों की बिक्री की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकडों पर नजर डाले तो बाजार में हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अभी बाजार में प्रायस के दो वेरिएंट उपलब्ध है।

टोयोटा प्रायस z3 की कीमत 30.7 लाख और प्रायस z4 की कीमत 32.22 लाख रुपये है। इसके साथ ही कंपनी सेडान कार इटिऑस के हाइब्रिड मॉडल को कम कीमत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

टोयोटा ने पहली बार 2010 में पहली हाइब्रिड कार 'प्रायस' को पेश किया था। कार कीमत ज्यादा होने की वजह से कंपनी को बिक्री में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी।

मार्केट डिमांड को देखते हुए कंपनी जल्द ही इटिऑस हाइब्रिड को पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed