{"_id":"5b257fa4-e07d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"toyota-s-cars-will-be-expensive-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से महंगी हो जाएंगी टोयोटा की कारें","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
जुलाई से महंगी हो जाएंगी टोयोटा की कारें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और उत्पादन लागत बढ़ने के चलते टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, टोयोटा जुलाई से अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा देगी। पिछले एक महीने में रुपया डॉलर के मुकाबले 10 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।
हाल ही में वह 60 के स्तर से भी नीचे चला गया था। टोयोटा भारतीय बाजार में लीवा हैचबैक, इटिऑस सेडान, इनोवा, कोरोला, अल्टिस और फॉर्च्यूनर की बिक्री करती है।
विज्ञापन
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के उप प्रबंध निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी ‘विपणन एवं वाणिज्यिक’ संदीप ने बताया कि रुपये में गिरावट का कंपनियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि टीकेएम करीब 50 प्रतिशत कलपुर्जे का आयात करती है।
विज्ञापन