फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   toyota launched new version of fortuner

टोयोटा ने फॉर्च्यूनर का नया वर्जन उतारा

Thu, 17 Jan 2013 05:08 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Thu, 17 Jan 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
toyota launched new version of fortuner

जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने अपनी पसंदीदा एसयूवी फॉर्च्यूनर के नए वेरिएंट को बाजार में उतारा है। कंपनी ने नई फॉर्च्यूनर को 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में पेश किया है। नई वेरिएंट वाली फॉर्च्यूनर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 22.33 लाख और 22.93 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) के बीच है।

विज्ञापन


अभी तक भारतीय बाजार में मिलने वाली फॉर्च्यूनर में 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। नई फॉर्च्यूनर की बुकिंग कंपनी शुक्रवार यानी 18 जनवरी से शुरू कर रही है। लांचिंग के मौके पर टोयोटा के डिप्टी मैनेजिंग डॉयरेक्टर संदीप सिंह ने कहा कि कंपनी ने फॉर्च्यूनर को 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है। उन्होंने बताया कि नई फॉर्च्यूनर ड्राइव करने में पहले से ज्यादा आरामदायक है।
विज्ञापन


संदीप ने बताया कि कंपनी ने फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टीवा का नियमित उत्पादन करने का भी निर्णय किया है। पिछले साल अक्तूबर में त्योहारी सीजन के दौरान स्पोर्टीवा के लिमिटेड एडिशन पेश किए गए थे। स्पोर्टीवा को भारतीय बाजार में पहली बार अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद कंपनी ने इसकी बिक्री को जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed