फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Toyota Innova Touring Sport edition Launch with 6-speed manual transmission

नए अपडेट के साथ लॉन्च हुई Toyota Innova टूरिंग स्पोर्ट एडिशन, कीमत 19.60 लाख रुपए

Wed, 27 Sep 2017 12:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 27 Sep 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Touring Sport edition Launch with 6-speed manual transmission
कंपनी ने अपडेटेड मॉडल की कीमत 19.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। - फोटो : Toyota
जापान की कार निर्माता कम्पनी टोयोटा ने अपनी पॉपुलर एमपीवी Innova टूरिंग स्पोर्ट मॉडल को नए अपडेट के साथ लॉन्च किया है। कार में सबसे बड़ा अपडेट ये है कि इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। नया 6-स्पीड गियरबॉक्स सिर्फ डीजल वैरिएंट के साथ ही मिलेगा। अभी तक इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा रहा था। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल की कीमत 19.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: लॉन्चिंग के बाद से 20 लाख लोगों ने खरीदी ये कार, आप भी जानिए खासियत
विज्ञापन


अब टोयोटा की इस कार के साथ 5 स्पीड मुनअल ट्रांसमिशन केवल पेट्रोल वर्जन के साथ ही आएगा, जबकि 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों वर्जन के साथ विकल्प के रूप में उपलब्ध होगा। अपडेटेड इनोवा टूरिंग स्पोर्ट एडिशन इसी महीने डीलरशिप तक पहुंच सकती है। हालांकि ऐसी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Toyota Innova Touring Sport edition Launch with 6-speed manual transmission
अपडेटेड इनोवा टूरिंग स्पोर्ट एडिशन इसी महीने डीलरशिप तक पहुंच सकती है - फोटो : Toyota
6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स कंपनी के इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन तकनीक के साथ आएगा। इसे कार में 2.4 लीटर जीडी, VNT इंटरकूलर डीजल इंजन दिया गया है। यह 148 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

लुक की बात करें तो अपडेटेड वर्जन में इसे पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें स्मोक्ड क्रोम फिनिश के साथ ब्लैक ग्रिल दिया गया है। कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट, एलईडी फॉगलैंप, फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। हालांकि पुरानी कार में 16 एंच के एलॉय व्हील थे, जबकि नए वर्जन में 17-इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो डीजल मैनुअल वैरिएंट में हिल-स्टार्ट असिस्ट, 3 एयरबैग, एबीएस, स्टेबलिटी कंट्रोल, बैक मॉनिटर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed