फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Toyota Innova Crysta Petrol Launched At Rs 13.72 Lakh

आ गया टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का वो वेरिएंट जिसका था आपको इंतजार

Tue, 09 Aug 2016 05:46 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta Petrol Launched At Rs 13.72 Lakh

विज्ञापन

टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा का पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 13.72 लाख रुपये है जो 19.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाएगी। पेट्रोल इंजन में होने की वजह से इनोवा क्रिस्टा अब दिल्ली-एनसीआर और केरल में लगे बैन के दायरे से बाहर हो जाएगी। जिसका फायदा क्रिस्टा का इंतजार कर रहे ग्राहकों को मिलेगा।

इसे कुल चार वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें जेडएक्स (7-सीटर) ऑटोमैटिक, जीएक्स (7 और 8 सीटर) ऑटोमैटिक, वीएक्स (7-सीटर) मैनुअल और जीएक्स (7 और 8 सीटर) मैनुअल शामिल है।
विज्ञापन


क्रिस्टा के पेट्रोल वर्जन में पूरी तरह से नया 2.7 लीटर का ड्यूल वीवीटी-आई इंजन दिया गया है। यह 166 पीएस की ताकत और 245 एनएम का टॉर्क देता है। ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 10.83 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 9.89 किलोमीटर प्रति लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स है शानदार

Toyota Innova Crysta Petrol Launched At Rs 13.72 Lakh

3डी डिजाइन कॉम्बिनेशन मीटर के साथ 4.2 इंच की टीएफटी मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले।

8 तरीके से पावर एडजस्टेबल होने वाली ड्राइवर सीट
ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स
एम्बिएंट लाइटिंग
अपर ग्लोव बॉक्स कूलिंग के साथ
वन टच टंबल सेकेंड रो सीट
डिजिटल डिस्प्ले वाला रियर ऑटोमैटिक एसी
ईजी स्लाइड होने वाली फ्रंट पैसेंजर सीट

सेफ्टी फीचर्स

Toyota Innova Crysta Petrol Launched At Rs 13.72 Lakh

सुरक्षा के 3 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और ब्रेक असिस्ट (बीए), प्री टेंशनर और फ्रंट सीट के लिए फोर्स लिमिटर वाले हाइट एडजस्टेबल सीटबेल्ट, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और चाइल्ड रेस्ट्रेन सिस्टम (आईएसओफिक्स) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

जेडएक्स वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर्स के अलावा 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) फीचर्स दिए गए हैं।

नए कलर भी मिलेंगे
पेट्रोल क्रिस्टा में मौजूदा क्रिस्टा के अलावा तीन नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। इन में गार्नेट रेड, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन और अवांत ग्रेड ब्रॉन्ज़ शेड शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed