फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Top-end Mahindra TUV300 T10 Variant launched at Price Rs 9.75 lakh

महिंद्रा TUV300 का नया टॉप-एंड T10 वैरिएंट लॉन्च, कीमत 9.75 लाख रुपए

Sun, 24 Sep 2017 10:31 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 24 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Top-end Mahindra TUV300 T10 Variant launched at Price Rs 9.75 lakh
यह वैरिएंट डुअल टोन बॉडी और AMT के साथ भी आता है।
भारत की प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी TUV300 का टॉप वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले ही आपको जानकारी दी थी कि महिंद्रा TUV300 T10 वैरिएंट लाने जा रही है। कंपनी ने इसकी कीमत 9.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। T10 वैरिएंट में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। यह वैरिएंट डुअल टोन बॉडी और AMT के साथ भी आता है। यह चार विकल्प- T10, T10 AMT, T10 डुअल टोन और T10 डुअल टोन AMT में आती है। सबसे महंगे डुअल टोन एएमटी की कीमत 10.65 लाख रुपए है।
विज्ञापन


पढ़ें: Hero और Bajaj समेत ये कंपनियां दे रहीं टूव्हीलर्स पर हजारों का डिस्काउंट
विज्ञापन

कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर

Top-end Mahindra TUV300 T10 Variant launched at Price Rs 9.75 lakh
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था।
एक्सटीरियर की बात करें तो कार में आगे वाली ग्रिल और फॉग लैंप्स के चारों ओर क्रोम फिनिशिंग, डुअल टोन रूफ, मैटेलिक ग्रे एलॉय व्हील दिए गए हैं।  मैटालिक ग्रे फिनिशिंग वाले 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर के लिहाज से भी कार में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें डुअल टोन लैदर सीटर, जीपीएस नेविगेशन, इमेज व वीडियो प्लेबैक और महिंद्रा की ब्लूसेंस टेक्नोलॉजी के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। मनोरंजन के लिए 6-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम दिया गया है, इस में 4-स्पीकर्स और 2-ट्विटर्स शामिल हैं।

महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। इंजन 84 बीएचपी की पावर और 230 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। माना जा रहा है कि टीयूवी 300 का टी10 वैरिएंट अभी तक के टॉप वैरिएंट से 25 हजार रुपए महंगा होगा। कार के T8 वैरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed