फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Top 5 car brands in the world

ये हैं दुनिया की टॉप 5 कार कंपनियां, क्या इनमें आपकी फेवरेट है?

Tue, 21 Apr 2015 09:04 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
Top 5 car brands in the world

वैसे तो विश्वभर में कई ऐसे ऑटो ब्रांड है जो अपने ब्रांड यूनिट की रिकॉर्ड तोड़े बिक्री का दावा करते हैं लेकिन उस बिक्री से ज्यादा अहम बात है उसका लाभ कितना है क्योंकि जितना लाभ ज्यादा होगा उतनी ही कंपनी की ग्रोथ ज्यादा होगी। इसलिए हम लेकर आए हैं आपके लिए विश्व के टॉप 5 ब्रांड, जिन्होंन बीते साल में सबसे ज्यादा रेवेन्यू (टेक्स) देकर अपनी छाप पूरी दुनिया पर छोड़ी है। कौनसे है ऐसे ब्रांड, आइए जाने।

विज्ञापन


फॉक्सवेगन ग्रुप

साल 2014 में 2,20,290 मिलियन अमेरिकन डॉलर का रेवेन्यू (राजस्व) देते हुए हमारी लिस्ट में फॉक्सवेगन ग्रुप पहले पायदान पर है। कार निर्माण में यह कंपनी चाहे टोयोटा और जनरल मोटर्स से पीछे हो लेकिन सबसे अधिक लाभ मार्जिन के साथ पहले पहले नम्बर पर है।
विज्ञापन


इस कंपनी का हैडक्वार्टर वोल्फ्सबर्ग, जर्मनी में स्थित है। VW ग्रुप के बैनर में ऑडी, बेंटले, बुगाटी, लेम्बोर्गिनी, स्कैनिया, सीट, स्कोडा, फॉक्सवेगन कॉमर्शियल और फॉक्सवेगन पेसेंजर कार सहित कुल 9 ब्रांड आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कंपनी की ग्रोथ में 2.5 प्रतिषत की गिरावट देखी गई लेकिन इसके बाद भी कंपनी का कुल प्रोफिट 2.5 बिलियन यूरोस था। कंपनी की ग्लोबली सेल्स साल 2006 में 5.72 मिलियन थी जो बढ़कर 2014 में 10.14 मिलियन दर्ज की गई। VW ग्रुप के कुछ चर्चित मॉडल्स में से गोल्फ, बीटल और पसाट प्रमुख हैं।

टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन

Top 5 car brands in the world

अगर पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो विष्वस्तर पर सबसे ज्यादा सेलिंग प्रोडेक्ट कंपनियों में टोयोटो मोटर कॉरपोरेशन (TMC) का नाम सबसे उपर आता है लेकिन रेवेन्यू की बात करें तो यह ग्रुप VW ग्रुप के बाद दूसरे पायदान पर कायम है।

पिछले साल इस ग्रुप का रेवेन्यू 2,15,298 मिलियन यूएस डॉलर रहा और इस कंपनी की सबसे चर्चित कार कॉरोला सेडान की इन 50 सालों में 40 मिलियन से ज्यादा बिक्री की गई है।

साल 2014 में टोयोटा ने 10.23 मिलियम यूनिट की बिक्री कर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी है। टोयोटा का हेडक्वार्टर आईची, जापान में है और टोयोटा, हिनो, लेक्सस, रंज और वंशज सहित कुछ 5 ब्रांड इस बैनर में आते हैं।

भारत में इस ब्रांड की मेन्यूफेक्चिरिंग और रिटेल का दारोमदार टोयोटा किरलोस्कर मोटर प्रा. लि. कंपनी पर है जो किरलोस्टर ग्रुप के ज्यॉइंट वेंचर में है। इसमें किरलोस्कर गु्रप का 11 प्रतिशत और बाकी का 89 प्रतिशत हिस्सा खुद TMC ग्रुप का है।

जनरल मोटर्स

Top 5 car brands in the world

107 साल पुरानी कंपनी जनरल मोटर्स ने अपना राजस्व 1,55,929 मिलियन यूएस डॉलर दर्ज कर टॉप तीन में अपनी जगह बनाई है, वहीं पिछले साल 2014 में 2 प्रतिशत मुनाफे के साथर कुल 9.92 मिनियन यूनिट की बिक्री भी की है।

वर्तमान में कंपनी के करीब 37 देषों में 13 ब्रांड चल रहे हैं जिनमें अल्फेऑन, शेरवले, जीएमसी, कैडिलेक, होल्डन, एचएसवी, ओपल, वॉक्सहॉल, जी फेंग और उस देवू आदि प्रमुख हैं।

जनरल मोटर्स ने अपने शेवरले ब्रांड के तहत करीब 5 मिलियन यूनिट की बिक्री की है जिनमें से शेवरले क्रूज टॉप सेलिंग ब्रांड में से एक है। भारत में जीएम गु्रप का केवल एक ब्रांड शेवरले ही मौजूद है, वह भी ज्यादा सफल नहीं है।

फोर्ड

Top 5 car brands in the world

साल 2014 में 1,44,077 मिलियन यूएस डॉलर रेवेन्यू के साथ चैथे पायदान पर अपनी जगह बनाई है फोर्ड ग्रुप ने। 1903 में हेनरी फोर्ड द्वारा स्थापित इस कंपनी में आधुनिक उत्पादन संयंत्रों का प्रयोग किया गया था जो इस क्षेत्र में पहली बार था।

इसकी एफ-सीरीज पिछले 30 सालों से सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडेक्ट है, वहीं कंपनी ने विश्वभर में 20 मिलियन ईकोस्पोर्ट और 16.5 मिलियन टी मॉडल की बिक्री की है। यह कंपनी लिंकन ब्रांड के नाम से लग्जरी कारों की बिक्री भी करती है।

डेमलर

Top 5 car brands in the world

हमारी लिस्ट के पांचवें पायदान पर अपनी जगह बनाने में सफल हुआ है डेमलर ग्रुप, जिसका हेडक्वार्टर स्टुटगार्ट में स्थित है। पिछले साल डेमलर ग्रुप ने 1,14,330 मिलियन यूएस डॉलर का रेवेन्यू चुकाया है।

डेमलर ग्रुप सबसे बड़ी प्रिमियम कार उत्पादक कंपनियों में से एक है जबकि विश्व का सबसे बड़ा कॉमर्शियल उत्पादक ग्रुप है। इस ग्रुप के बैनर में मर्सिडीज बेंज कार, मर्सिडीज बेंज वैन, डेमलर ट्रक और डेमलर बस आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed