फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Top 10 Cars And Car Manufacturers Of June 2016

जून, 2016 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें

Tue, 12 Jul 2016 12:16 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Cars And Car Manufacturers Of June 2016

कार बिक्री के मामले में पिछले महीने जून में मारुति की स्थिति काफी मजबूत रही है। जून 2016 में मारुति की पांच कारें टॉप-10 कारों की सूची में शामिल हुई हैं। वहीं हुंडई की तीन, रेनो की एक और टोयोटा की एक कार ने इस लिस्ट में नाम हासिल किया है।

विज्ञापन


बिक्री के आंकड़ों पर ध्यान दें तो पिछले महीने यानी मई में मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा ने टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाई थी। लेकिन इस बार यह लिस्ट से बाहर है। मई में ब्रेजा की तेज मांग के कारण हुंडई क्रेटा लिस्ट से बाहर हो गई थी। लेकिन जून 2016 में क्रेटा ने वापसी की है। लिस्ट में इसे नौवां स्थान मिला है। जून में 7700 क्रेटा बिकीं।
विज्ञापन


अगली कार है टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा। पिछले महीने की तुलना में इसकी मांग और बढ़ी है। मई 2016 में 7259 इनोवा क्रिस्टा बिकीं थीं और यह नौवें स्थान पर थी, जो इस बार 8171 के आंकड़े के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। इनके अलावा रेनो क्विड ने टॉप-10 लिस्ट में फिर से वापसी की है। 9,459 कारों की बिक्री के साथ क्विड पांचवे नंबर पर है। मई 2016 में यह कार टॉप-10 लिस्ट से बाहर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-10 लिस्ट

Top 10 Cars And Car Manufacturers Of June 2016
ध्यान दें मारुति वैगन-आर पर तो पिछले लंबे समय से यह कार तीसरे स्थान पर टिकी हुई है। लेकिन जून 2016 में यह कार अपने स्थान से एक पायदान नीचे खिसक गई है। अब यह टॉप-10 लिस्ट में चौथे नंबर पर है। तीसरा स्थान हुंडई की ग्रैंड आई-10 ने अपने नाम कर लिया।



मई 2016 की तरह मारुति ऑल्टो पहले पायदान पर और स्विफ्ट डिजायर दूसरे पायदान पर बनी हुई है। 8,990 यूनिट बिक्री के साथ हुंडई एलीट आई-20 सातवें और 6,967 बिक्री के साथ मारुति बलेनो दसवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed