आज नए अवतार में लांच होगी बीएमडब्लू x6
लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू अपनी पसंदीदा suv बीएमडब्लू x6 के नए अवतार को भारतीय बाजार में बृहस्पतिवार को लांच कर रही है। बीएमडब्लू x6 के नए मॉडल को पहली बार अप्रैल 2012 में न्यूयॉर्क मोटर शो में प्रदर्शित किया गया था, अभी यह बिक्री के लिए यूरोपीय बाजार में उपलब्ध है।
कंपनी ने बीएमडब्लू x6 में कुछ फीचर्स को जोड़ते हुए इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में चेंज किया है। बदलाव के बाद यह अब पहले से ज्यादा आकर्षक लग रही है। बीएमडब्लू ने नई x6 की ग्रिल और फॉग लैंप में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही इसमें नई LED हैंडलाइट दी गई है। इसके सभी वेरिएंट में 19 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं।
इंटीरियर की बात करें तो केबिन को लैदर टच देने के साथ आइ ड्राइव सिस्टम अपडेट किया गया है। तकनीकी रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक्स6 के नए मॉडल में पूर्व की तरह 4.4 लीटर v8 पेट्रोल और 3.0 लीटर v6 डीजल इंजन होगा। पेट्रोल इंजन की 408bhp और डीजल इंजन की 235bhp क्षमता है। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।