{"_id":"57887fcf4f1c1b1b081400d9","slug":"tesla-says-autopilot-feature-was-active-during-the-car-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमैटिक कार हादसे पर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का जवाब","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑटोमैटिक कार हादसे पर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का जवाब
बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने पिछले रविवार को हुई कार दुर्घटना के बारे में माना है कि जब दुर्घटना हुई तब ऑटोपायलट फीचर सक्रिय था।
विज्ञापन
कंपनी ने संकेत दिया है कि इस फीचर का इस दुर्घटना के समय ठीक तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया था।
इस दुर्घटना में कार चालक बच गया है, लेकिन इससे पहले फ़्लोरिडा में एक अन्य स्वचालित टेस्ला कार की मई में एक लॉरी से टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना की वजह से टेस्ला के ड्राइवर जोशुआ ब्राउन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
टेस्ला कैलिफोर्निया की कंपनी है जो इलेक्ट्रिक कार बनाती है। इस कार के मॉडल एस में ऑटोपायलट फीचर है जो ड्राइवर की मदद करता है, कार को लेन तय करने में सहयोग करता है, कार की गति को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
इसमें ऐसा फीचर है जो बिना ड्राइवर की मदद के खुद ही लेन बदल भी सकता है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी एलोन मस्क के अनुसार टेस्ला की आॅटोपायलट फीचर को हटाने की कोई योजना नहीं है।
मस्क ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया है कि उनकी कंपनी इस फीचर पर नए ब्लॉग में जानकारी देगी। इस ब्लॉग में ड्राइवरों को इस तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में बताया जाएगा।