स्वचालित टेसला कार हादसे की जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीकी अधिकारी स्वचालित कार तकनीक वाली टेस्ला कार से हुई पहली मौत की जांच कर रहे हैं। फ्लोरिडा में स्वचालित कार टेस्ला की मई महीने में एक लॉरी से टक्कर हो गई थी जिसमें कार के ड्राइवर की मौत हो गई थी।
इस स्वचालित टेस्ला कार की ऑटो पायलट विशेषताओं की जांच की जा रही है जो खुद ही लेन बदल लेती है और ट्रैफिक का अंदाजा लगा कर चलती है। इस घटना के बाद टेस्ला ने एक वक्तव्य में कहा है,'ऐसा लग रहा है जैसे इस कार का मॉडल एस खुले आसमान के बीच ट्रैक्टर के ट्रेलर की सफेद साइड की पहचान नहीं कर पाया।'
कंपनी ने इस दुर्घटना को 'भारी नुकसान' बताया है। इस दुर्घटना की वजह से टेस्ला के ड्राइवर जोशुआ ब्राउन की मौत हो गई, लेकिन लॉरी ड्राइवर को इसमें कोई चोट नहीं आई। टेस्ला कैलिफोर्निया की कंपनी है जो इलेक्ट्रिक कार बनाती है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई थी टेस्ला
टेस्ला की मॉडल एस सलून पिछले साल निसान लीफ को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई थी। इस कार के मॉडल एस में ऑटोपायलट फीचर है जो ड्राइवर की मदद करता है, कार को लेन तय करने में सहयोग करता है, कार की गति को भी नियंत्रित करता है।
इसमें ऐसा फीचर है जो बिना ड्राइवर की मदद के खुद ही लेन बदल भी सकता है। सरकार के ये कहने के बाद कि वो दुर्घटना की जांच करेगी, टेस्ला के शेयर में तीन फीसदी गिरावट दर्ज की गई।