{"_id":"37b8173a-2b00-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"techniques-to-avoid-car-thieves-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कार चोरों से सावधान, अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
दिवाली पर कार चोरों से सावधान, अपनाएं ये उपाय
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Nov 2012 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली सीजन की खुमारी चारों तरफ छाई हुई है, इस सीजन में कार और बाइक चोर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। अब अपनी सपनों की कार की हिफाजत तो आपको ही करनी है, इसके लिए आपको आम दिनों के मुकाबले ज्यादा एक्टिव यानी अलर्ट रहना होगा। वैसे तो आप अपनी कार की सीक्योरटी का हमेशा ही ध्यान रखते हैं, लेकिन इस समय आपको ज्यादा ध्यान रखेंगे तो किसी भी अनहोनी से बचा जा सकता है। बात करते हैं, ऐसे ही कुछ उपायों की जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
कार को लॉक करके रखें
एक रिपोर्ट के मुताबिक 50 फीसदी कारों के चोरी होने के पीछे उनका लॉक न होने का कारण था। इसलिए कार से बाहर जाते समय कहीं भी पार्क करते गाड़ी का लॉक अवश्य चेक कर लें। कोशिश करें कि यह आपकी आदत बन जाएं।
विज्ञापन
चाबी साथ रखें
कई बार देखा जाता है कि लोग कार को लॉक तो कर देते हैं, लेकिन चाबी अपने साथ नहीं रखते। वे चाबी को कही भी लापरवाही से रख देते हैं। कई बार जरूरत पड़ने पर चाबी नहीं मिलती और परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार चोरी के 13 फीसदी मामलों में देखा गया है कि कार मालिक के पास गाड़ी की चाबी ही नहीं थी।
विज्ञापन
चाबी कार में न रखें
कई लोगों को देखा गया है कि वे कार की चाबी के दूसरे सेट को कार में रख देते हैं, यह आदत एकदम गलत है। कार की चाबी का दूसरा सेट कभी भी कार में नहीं रखना चाहिए। चाबी को घर में सुरक्षित जगह पर रखा जा सकता है, यह हमेशा याद रहे कि आपने चाबी कहां पर रखी है।
लाइट वाली जगह पार्क करें
हमेशा यह ध्यान रखें कि जहां पर आपने कार को पार्क किया है, वहां पर लाइट की सही रोशनी हो। पार्किंग की जगह पर अगर सहीं लाइट नहीं हुई तो आपको दिक्कत का सामना कर पड़ सकता है। इसके साथ ही कम लाइट या बिना लाइट वाली जगह पर चोर भी अधिक सक्रिय होते हैं।
लौटने पर कार को चेक कर लें
जब भी आप कार को पार्क करके जाएं तो कोशिश यह करें कि अटेंडेंट को चाबी न दें। यदि मजबूरीवश चाबी देनी भी पड़े तो वापस लौटने पर कार की स्टपनी, टायर और बैटरी को सही से चेक कर लें।
कार को स्टार्ट करके न छोड़े
यह ध्यान रखें कि आप कार से यदि एक मिनट के लिए भी दूर जा रहे हैं तो कार को बंद करके और लॉक करके ही जाएं। चोरी होने वाले वाहनों में कई बार देखा गया है कि लोग एटीएम, गैस स्टेशन और जनरल स्टोर के बाहर स्टार्ट कार को ही छोड़कर चले जाते हैं।
कार की खिड़कियों को चेक करें
कार को पार्क करते समय यह ध्यान रखें कि आपने कार की खिड़कियों की भली-भांति लॉक कर दिया है। कई बार यह देखा गया है कि लोग कार की विंडो को लॉक हुई समझकर छोड़ जाते हैं, यह चोरों के लिए सुविधाजनक हो जाता है।
कार के पहियों को टर्न करें
यह हमेशा ध्यान रखें कि कार को पार्क करने के बाद उसके पहिये हमेशा टर्निंग मोड में हो और स्टीयरिंग को लॉक कर दें। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कार को घर से ज्यादा दूर खड़ी नहीं करें। कार के बोनट को रास्ते की तरफ डायरेक्शन करके भी खड़ा नहीं करना चाहिए।
कार को पहली लाइन में पार्क करें
पार्किंग वाली जगह पर कोशिश करें कि आपकी कार पहली लाइन में खड़ी हो। इसके साथ ही यदि आपकी कार में रियर व्हील ड्राइव है तो बैक गियर में डालकर रास्ते की तरफ खड़ी करें। यदि कार में 4 व्हील ड्राइव हैं तो कार को पार्किंग स्थल की पहली लाइन में खड़ा करने की कोशिश करें।
इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल
कार को पार्क करने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाना बिल्कुल न भूलें। यह आपकी कार को अतिरिक्त सुरक्षा देता है। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद कार को किसी अन्य वाहन से पुलिंग करके ले जाने में दिक्कत होती है।
यदि कार गैराज में है तो
यदि आप अपनी कार को किसी गैराज में खड़ी करते हैं तो ध्यान रखें गैराज ऐसी जगह पर हो जहां चोरों से उसकी हिफाजत हो सकें। गैराज ऐसी जगह न हो जहां आस-पास में जंगल या झाड़ियों वाला इलाका हो। इसके अलावा अपनी कार का लॉक चेक करने के साथ ही चलते समय गैराज का ताला भी चेक कर लें।
कागजों को कार में न रखें
कार के रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस आदि से संबंधित कागजों को कार के अंदर नहीं रखना चाहिए। यदि आप कार से बाहर निकल रहे हैं तो कागजों को अपने साथ रखें। कई बार चोरी की गई कार को चोर कागजों के होने पर आसानी से बाजार में बेच देता है और आपको चोरी हुई कार का क्लेम करने में दिक्कत होती है।