फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Zest to launch on August 12

टाटा की सस्ती जेस्ट कार लॉन्च होने को तैयार

Tue, 05 Aug 2014 12:31 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
Tata Zest to launch on August 12

छोटी कारों के दौर के बाद अब भारतीय ऑटो बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की होड़ लगने वाली है। देश में उभरते नए मध्यम वर्ग और बढ़ती मांग के चलते अब कंपनियां अपना फोकस इस सेगमेंट पर बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन


ऑटो एक्सपो के दौरान इस सेगमेंट की कई नई कारें देखने को मिलीं। टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में अपनी जेस्ट कार को पेश किया था। उस समय से ये कार चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन


आखिकार कंपनी ने इसके लॉन्चिंग की डेट तय कर ली है, कंपनी 12 अगस्त, 2014 को भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस कार के पेट्रोल और डीजल वैरियंट के लिए 21 हजार रुपए में बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही टाटा मोटर्स की बोल्ट हैचबैक कार को भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टाटा बोल्ट को जेस्ट के साथ ऑटो एक्सपो में पेश किया था।

टाटा जेस्ट का जबरदस्त मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट और मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर से होगा।

इंजन पावर और कीमत

Tata Zest to launch on August 12

टाटा जेस्ट पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट के साथ बाजार में मौजूद होगी, कंपनी ने इसमें 1.3 लीटर फिएट मल्टी जेट क्वाड्राजेट टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो 88.8बीएचपी (90पीएस) पावर और 200एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन वैरियंट 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन के साथ होगा।

ये भारत में सबसे किफायती ऑटोमैटिक डीजल कार होगी!

पेट्रोल वैरियंट की बात करें तो 1.2 टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड मल्टी पाव्‍इंट फ्यूल इंजेक्टेड, रेवोट्रॉन इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 88.8बीएचपी (90पीएस) पावर और 140एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। ये 5 स्पीड मैन्युअल के साथ काम करती है।

टाटा जेस्ट डीजल वैरियंट की कीमत 5.56 लाख रुपए तक हो सकती है।

क्या है कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट

Tata Zest to launch on August 12

टाटा मोटर्स ने एक्सपो से पहले उतारी कॉम्पैक्ट सेडान ‘जेस्ट’ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में चार मीटर से कम लंबाई वाली कारें होती हैं। जिनकी कीमत छोटी और बड़ी कारों के बीच होती है।

टाटा मोटर्स के पैंसेजर व्हीकल्स सेगमेंट के प्रेसिडेंट रंजीत यादव ने ऑटो एक्सपो के दौरान कहा कि जेस्ट को पेश करने से एक अहम बात यह भी साबित हो रही है कि हम अब पेट्रोल कार बाजार में ग्राहकों की जरूरतों को तेजी से पूरा कर सकेंगे।

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में हमारी ‘जेस्ट’ ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed