फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Working on the XUV500 Rival, Launch in 2018

महिंद्रा एक्सयूवी-500 को टक्कर देने आ रही है टाटा की नई एसयूवी

Fri, 18 Mar 2016 12:51 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 12:51 PM IST
सार

  • नई हैचबैक टियागो, फिर नई कॉपैक्ट सेडान काईट-5 और छोटी एसयूवी नेक्सन के बाद अब टाटा, महिंद्रा एक्सयूवी-500 को टक्कर देने की तैयारी में है।
  • टाटा क्यू-501 कई मामलों में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट से प्रेरित होगी।

विज्ञापन
Tata Working on the XUV500 Rival, Launch in 2018

विस्तार

टाटा मोटर्स अब भारतीय कार बाजार में आक्रमक पारी खेलने के मूड में लग रही है। नई हैचबैक टियागो, फिर नई कॉपैक्ट सेडान काईट-5 और छोटी एसयूवी नेक्सन के बाद अब टाटा, महिंद्रा एक्सयूवी-500 को टक्कर देने की तैयारी में है। टाटा मोटर्स नई एसयूवी पर काम कर रही है। इसे फिलहाल क्यू-501 नाम दिया गया है। यह नई एसयूवी साल 2018 में लॉन्च आएगी।

विज्ञापन


पूरी तरह से नई बनी क्यू-501 को टाटा सफारी के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। एक्सयूवी-500 के अलावा क्यू-501 के टॉप वेरिएंट टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड की नई एंडेवर को भी टक्कर देंगे। ऑफरोडिंग फैंस के लिए यह एक अच्छी खबर है कि क्यू-501 कई मामलों में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट से प्रेरित होगी।

विज्ञापन

महिंद्रा की नई एसयूवी एयरो

Tata Working on the XUV500 Rival, Launch in 2018

क्यू-501 में डिस्कवरी स्पोर्ट का फ्लोर इस्तेमाल किया जाएगा। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जैगुआर-लैंडरोवर के इंजीनियरिंग डीएनए से बनी यह एसयूवी निश्चित तौर पर दमदार और अच्छी कार होगी।

कार का डिजाइन और कद-काठी एकदम अलग होगी। यह कहीं से भी रोवर कारों से मिलती-जुलती नहीं होगी। इंजन की बात करें तो इसमें 170 बीएचपी की ताकत देने वाला 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन आ सकता है। यह सिक्स स्पीड मैनुअल-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

भारत में लॉन्च होंगी ये 3 छोटी एसयूवी कारें, क्या आपको भी है इनका इंतजार

महिंद्रा से मुकाबले की बात की जाए तो अभी टाटा की इस एसयूवी के आने में वक्त है, लिहाजा महिंद्रा को चाहिए की टक्कर को कड़ी बनाए रखने के लिए वह टाटा की नई एसयूवी आने से पहले ही एयरो एसयूवी का वेरिएंट यहां पेश करे। एयरो एसयूवी कॉन्सेप्ट को फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो-2016 में शो-केस किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed